फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Boyfriend and girlfriend escaped from police custody by jumping from a moving train in Mathura

यूपी: मथुरा में चलती ट्रेन से कूदकर महाराष्ट्र पुलिस की हिरासत से फरार हुए प्रेमी-प्रेमिका

Fri, 04 Mar 2022 09:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Mar 2022 09:19 PM IST
सार

मथुरा के कोसीकलां रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर प्रेमी प्रेमिका फरार हो गए। महाराष्ट्र पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर नासिक ले जा रही थी। तभी यह घटना हुई। 

विज्ञापन
Boyfriend and girlfriend escaped from police custody by jumping from a moving train in Mathura
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

महाराष्ट्र पुलिस की हिरासत से प्रेमी-प्रेमिका मथुरा के कोसीकलां रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को चलती ट्रेन से कूद कर भाग गए। महाराष्ट्र पुलिस उन्हें उत्तराखंड के रुद्रपुर से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जा रही थी। अब प्रेमी युगल को खोजने में मथुरा जीआरपी और महाराष्ट्र पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के नासिक के अंबड़ थाना क्षेत्र का राहुल 15 वर्षीय किशोरी को लेकर सितंबर 2021 में भाग गया था। किशोरी के पिता ने अंबड़ थाने में राहुल के खिलाफ  बेटी को फुसला कर अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र पुलिस ने राहुल को किशोरी के साथ रूद्रपुर से पकड़ा। अंबड़ थाने के उप निरीक्षक किरन देवीदास शिवाले, सिपाही कमलेश देवीदास आव और महिला सिपाही विमल एच पचैरे के साथ प्रेमी प्रमिका को लेकर रूद्रपुर की कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी के हाथ में लगी थी हथकड़ी 

महाराष्ट्र पुलिस दोनों को मंगला एक्सप्रेस से नासिक लेकर जा रही थी। राहुल हथकड़ी में था, किशोरी महिला सिपाही के साथ थी। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे कोसी रेलवे स्टेशन से पहले किशोरी और उसके प्रेमी ने लघुशंका के लिए कहा। 

कोसीकलां के निकट ट्रेन के धीमे होने पर महिला सिपाही और पुरुष सिपाही दोनों को कोसी के निकट ट्रेन के शौचालय में लेकर गए। इसी बीच दोनों ने सिपाहियों को धक्का दे दिया और कोसी स्टेशन पर चलती ट्रेन से कूद गए। पुलिस ने चेन खींच कर ट्रेन को रुकवाया। लेकिन तब तक ट्रेन स्टेशन से काफी आगे निकल गई थी। पुलिस ने काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। 

मथुरा के जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय खरवार ने बताया कि नासिक पुलिस प्रेमी-प्रेमिका को बरामद कर रूद्रपुर से ट्रांजिट रिमांड पर नासिक लेकर जा रही थी। कोसी स्टेशन पर ट्रेन धीमा होने पर दोनों पुलिस को चकमा देकर भाग गए। नासिक पुलिस ने इसकी सूचना दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed