फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   boyfriend and girlfriend commits suicide in agra

रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिले प्रेमी युगल के शव, पुलिस बता रही आत्महत्या

Sat, 13 Jun 2020 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Jun 2020 12:01 AM IST
सार

  • काजीपाड़ा में रेलवे लाइन पर मिले युवक-युवती के शव

विज्ञापन
boyfriend and girlfriend commits suicide in agra
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना रकाबगंज के काजीपाड़ा में शुक्रवार तड़के तकरीबन चार बजे युवक-युवती के शव रेलवे लाइन पर मिले। दोनों के सिर धड़ से अलग हो गए थे। दो घंटे बाद मृतकों की पहचान हो गई। पुलिस का कहना है कि दोनों रिश्ते में चचेरे भाई-बहन लगते थे। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। परिजन पुलिस के सामने कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। हालांकि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह तकरीबन चार बजे रेलवे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि काजीपाड़ा में रेलवे लाइन पर एक युवक और एक युवती का शव पड़ा है। एक मालगाड़ी के गार्ड ने जीआरपी को बताया था। इस पर पुलिस पहुंच गई। जिस जगह पर शव मिले, वहां से कुछ दूरी पर ही लोगों के घर थे। इसलिए लोगों की भीड़ लग गई। दो घंटे बाद मृतकों पहचान की हो गई। 
विज्ञापन


थाना रकाबगंज के प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, टीला नंदराम निवासी 22 वर्षीय युवक जूता कारीगर था। दो भाइयों में बड़ा था। वहीं 19 वर्षीय युवती उसके घर से एक मकान छोड़कर रहती थी। वह पढ़ाई कर रही थी। पिता जूते का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक और युवती आपस में चचेरे भाई बहन थे। परिजन भी घटनास्थल पर आ गए। युवक के घरवालों ने बताया कि वह कब निकला यह किसी को पता नहीं है। वहीं युवती के घरवाले कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने चुप्पी साध रखी थी। उधर, घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 

...तो रेलवे लाइन पर रखा था सिर 
क्षेत्राधिकारी विकास जायसवाल ने बताया कि मोहल्ले के लोगों से पूछताछ में पता चला कि युवक और युवती के बीच काफी समय से प्रेम संबंध थे। घरवालों को इस बारे में कुछ पता नहीं था। आशंका है कि शादी न हो पाने की वजह से दोनों ने यह कदम उठाया। हालांकि ज्यादा जानकारी परिजनों से पूछताछ के बाद ही पता चल सकेगी।

उन्होंने आगरा कैंट की ओर से फोर्ट स्टेशन की ओर जा रही मालगाड़ी के आगे लेटकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल को देखने से पता चला कि दोनों ने रेलवे लाइन पर सिर रखे थे। उनके ऊपर से मालगाड़ी निकल गई थी, जिससे दोनों के सिर धड़ से अलग हो गए। युवती का हाथ भी कट गया।

 युवक के परिजनों का हंगामा 
सीओ सदर विकास जायसवाल के मुताबिक, युवती के घरवाले कुछ नहीं बता रहे थे, जबकि युवक के घरवाले युवती के परिजनों पर आरोप लगाने लगे। उन्होंने हंगामा काटना शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें किसी तरह शांत किया। उनका कहना था कि दोनों के संबंध की जानकारी युवती के पिता को थी। मगर, वह उन्हें समझा नहीं पाए। इस वजह से यह घटना हो गई। हालांकि पुलिस इस बारे में अभी युवती के घरवालों से बात करेगी। 

20 दिन में दूसरी वारदात 
शहर में 20 दिन में प्रेमी युगल के आत्महत्या का दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले ताजगंज के गांव श्यामो में 22 मई की रात को युवक और युवती ने आत्महत्या कर ली थी। दोनों ने एक ही पेड़ पर फंदा बनाकर फांसी लगाई थी। युवक पहले से शादीशुदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed