{"_id":"667afa0a4438fbb59e0d1e95","slug":"boy-who-went-to-start-motor-gets-electrocuted-dies-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-119656-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मोटर चालू करने गए बालक को लगा करंट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मोटर चालू करने गए बालक को लगा करंट, मौत
Tue, 25 Jun 2024 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 25 Jun 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
घिरोर। नगला केशोराय में नहाने के लिए जाते समय एक बालक ने मोटर को चालू करना चाहा। तभी वह तीव्र करंट की चपेट में आ गया। परिजन उपचार के लिए फिरोजाबाद ले गए। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद घर में चीख पुकार मची है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला शाक्यान खारजा बंबा के पास निवास कर रहे अरुण यादव का पुत्र अंश यादव (12) कस्बा में अपने नाना लेजम सिंह ठेकेदार के यहां नगला केशोराय गया था। गर्मी की वजह से शाम के समय वह कपडे़ उतार कर नहाने के लिए जा रहा था। वह मोटर चलाने के लिए गया तो तभी मोटर में प्रवाहित हो रहे तीव्र करंट के झटके से वह अचेत होकर गिर गया। जानकारी होने के बाद घर में अफरा तफरी मच गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद अंश के माता पिता व अन्य परिजन भी वहां आ गए। आनन फानन फिरोजाबाद ट्रामा सेंटर ले गए। वहां चिकित्सकों ने अंश को मृत घोषित कर दिया। हादसे मे बालक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
-- -- -- --
दो दिन पहले भी लगा था करंट
परिजन ने बताया कि अंश का अपने नाना नानी के यहां रोजाना आना जाना था। दो दिन पहले भी अंश को कूलर से करंट लग गया था। लेकिन कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। लेकिन मंगलवार को तीव्र करंट ने अंश की जान ले ली। अंश के एक बहन अंशिका और एक भाई है।