फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Boy went to bathe with friends, drowned in canal, died

Agra News: दोस्तों के साथ नहाने गया बालक नहर में डूबा, मौत

Sun, 28 May 2023 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 28 May 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Boy went to bathe with friends, drowned in canal, died
मैनपुरी।
विज्ञापन

थाना कुरावली क्षेत्र में गैलानाथ पुल के पास नहर में दोस्तों के साथ नहाने गया एक बालक डूब गया। जानकारी होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। करीब चार घंटा तक तलाश के बाद बालक का शव गोताखोरों ने बाहर निकाला। बालक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

कुरावली क्षेत्र के गांव सुजरई निवासी प्रदीप कुमार का 10 वर्षीय पुत्र आयुष रविवार की सुबह करीब 10 बजे अपने दोस्तों के साथ खेलने के लिए निकला था। कुछ देर बाद वह नहाने के लिए पुल के पास पहुंच गए। नहर में नहाने के दौरान आयुष गहराई में चला गया और डूबने लगा। साथियों को जब आयुष के डूबने की जानकारी हुई तो बाहर आकर परिजन को सूचना दी। बालक के डूबने की खबर मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बालक की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया। करीब चार घंटा तक आयुष को ढूंढने के प्रयास चलते रहे। इसके बाद बालक का शव मिल गया। शव को देख परिजन में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed