{"_id":"64d34acde5b0944d710c5475","slug":"boy-stole-three-lakh-rupees-kept-in-trunk-of-businessman-scooter-at-petrol-pump-in-agra-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: पेट्रोल पंप पर आया लड़का, व्यापारी की स्कूटर की डिक्की में रखे तीन लाख उड़ा ले गया; घटना CCTV में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पेट्रोल पंप पर आया लड़का, व्यापारी की स्कूटर की डिक्की में रखे तीन लाख उड़ा ले गया; घटना CCTV में कैद
Wed, 09 Aug 2023 01:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 09 Aug 2023 01:44 PM IST
सार
आगरा में एक लड़का टहलते हुए पेट्रोल पंप पर आया। वह व्यापारी की स्कूटर की डिक्की में रखे तीन लाख रुपये उड़ा ले गया। यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई।
विज्ञापन
Agra: पेट्रोल पंप पर एक लड़का, व्यापारी की स्कूटर की डिक्की में रखे तीन लाख उड़ा ले गया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार की दोपहर पेट्रोल पंप पर व्यापारी के तीन लाख रुपये पार कर दिए गए। वह पेट्रोल डलवाने के लिए पंप पर रुके थे। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना खेरागढ़ थाना क्षेत्र की है। यहां व्यापारी तीन लाख रुपये कैश स्कूटर की डिक्की में रखकर कहीं जा रहा था। रास्ते में वह पेट्रोल डलवाने के लिए पंप पर रुका। उसकी सीट खुली थी। इसी समय एक लड़का आया और उसकी सीट के नीचे बनी डिक्की पर रखे रुपये से भरा बैग लेकर भाग गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP News: बेटे की हत्या कर थाने पहुंचा पिता, बोला- 'मैंने उसे मार दिया है, मुझे गिरफ्तार कर लो'
विज्ञापन
जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक वह फरार हो गया। यहा पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश करने में जुटी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन