फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   boy missing from agra found with the help of facbook

फेसबुक ने लौटाई इस परिवार की खुशी, घर आ गया बेटा

Tue, 25 Jul 2017 02:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Tue, 25 Jul 2017 02:33 PM IST
विज्ञापन
boy missing from agra found with the help of facbook
फेसबुक
आगरा में घर से नाराज होकर दसवीं का छात्र मुंबई चला गया। उसने फेसबुक मैसेंजर से अपने भाई को मैसेज किया। इसमें लिखा कि वह अब कभी लौटकर नहीं आएगा। चिंतित परिवारीजनों ने साइबर क्राइम सेल से मदद मांगी। सेल ने फेसबुक के कैलीफॉर्निया स्थित मुख्यालय से लोकेशन मांगी। कुछ ही घंटे में जवाब आते ही छात्र का सुराग लग गया। हालांकि बाद में छात्र दिल्ली आ गया, जहां उसे पुलिस ने उसे घूमते पकड़ लिया। परिवारीजन उसे ले आए। 
विज्ञापन


15 वर्षीय किशोर आगरा में बरहन के एक गांव का रहने वाला है। उसके पिता किसान हैं। चाचा खंदारी में रहते हैं। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े हैं। किशोर सिकंदरा क्षेत्र के स्कूल में दसवीं का छात्र है। वह चाचा के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा है। पिछले दिनों उसकी पिता ने डांट लगा दी। इससे वह नाराज हो गया। 17 जुलाई को घर से निकल गया। 
विज्ञापन


उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। 20 जुलाई को छात्र ने फेसबुक आईडी से मैसेंजर से मैसेज भेजा। इसमें लिखा कि वह अब नहीं आएगा। उसके साथ अनहोनी होने वाली है। इससे परिवारीजन दहशत में आ गए। उन्होंने साइबर क्राइम सेल से मदद मांगी। फेसबुक का सर्वर कैलीफॉर्निया में होने के कारण साइबर सेल ने फेसबुक मुख्यालय को ईमेल भेजकर छात्र की अंतिम लोकेशन मांगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के निवेदन पर फेसबुक की ओर से कुछ ही घंटे में जानकारी आ गई। छात्र ने मैसेज मुंबई के एक साइबर फैफे से किया था। पुलिस ने साइबर कैफे संचालक से संपर्क किया। सीसीटीवी फुटेज में छात्र की फोटो आ गई। उसकी पहचान होने पर दो दिन पहले परिवारीजन उसकी तलाश में मुंबई जाने वाले थे कि दिल्ली पुलिस का फोन आया। पता चला कि बेटा निजामुद्दीन स्टेशन पर घूमता हुआ मिला है। इस पर परिवारीजन उसे आगरा ले आए। अब वह कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed