{"_id":"6a45497b27c29f40960dbe08","slug":"boy-drowns-in-water-park-swimming-pool-in-agra-2026-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में दर्दनाक हादसा: वाटर पार्क में डूबने से मासूम की माैत, तड़पते बच्चे का वीडियो बनाता रहा संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में दर्दनाक हादसा: वाटर पार्क में डूबने से मासूम की माैत, तड़पते बच्चे का वीडियो बनाता रहा संचालक
Wed, 01 Jul 2026 10:38 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 01 Jul 2026 10:38 PM IST
सार
आगरा में वाटर पार्क में नाै साल के बच्चे की डूबने से माैत हो गई। बच्चा अपने दोस्तों के साथ नहाने आया था। आरोप है कि घटना के दाैरान वाटर पार्क संचालक तड़पते हुए बच्चे का वीडियो बनाता रहा।
विज्ञापन
मासूम की माैत से परिवार में मचा कोहराम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के ग्राम पुरालोधी स्थित ब्लू व्हेल वाटर पार्क में बुधवार को दोस्तों के साथ नहाने गए 9 वर्षीय बालक की स्विमिंग पूल में डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद वाटर पार्क संचालक बालक को अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि बालक के मृत घोषित होते ही संचालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाटर पार्क को बंद कर ताला लगा दिया है।
छोटा गुडाह निवासी राकेश ऑटो चालक है। बुधवार को उनका बेटा अवी (9) चचेरे भाई प्रशांत और गांव के अन्य साथियों विकास, रवि, दिनेश व हरिओम के साथ पुरालोधी स्थित ब्लू व्हेल वाटर पार्क में नहाने गया था। इस दौरान अवी गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद बच्चों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला और शोर मचाया। आरोप है कि मौके पर पहुंचा वाटर पार्क संचालक केशव अस्पताल ले जाने के बजाय बालक का वीडियो बनाता रहा।

काफी देर बाद वह उसे आगरा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, अन्य बच्चों ने घर पहुंचकर परिजन को घटना की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और वाटर पार्क पर हंगामा किया। बाद में परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां अवी की मौत की पुष्टि हुई। परिजन का आरोप है कि घटना के बाद संचालक केशव मौके से भाग गया।
सूचना पर थाना खंदौली पुलिस मौके पर पहुंची और वाटर पार्क को बंद कर ताला लगा दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वाटर पार्क अवैध रूप से संचालित हो रहा था। वहां कोई प्रशिक्षित कर्मचारी मौजूद नहीं रहता था और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे। परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे थे, जबकि अधिकतर छोटे बच्चे ही यहां नहाने आते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मृतक के पिता राकेश ने वाटर पार्क संचालक केशव के खिलाफ थाना खंदौली में तहरीर दी है।

बिना सत्यापन के चल रहे स्विमिंग पूल
पुरालोधी और आसपास के गांवों में करीब एक दर्जन से ज्यादा स्विमिंग पूल चल रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है की ज्यादातर स्विमिंग पूल बिना लाइसेंस और एनओसी के चल रहे हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसीपी एत्मादपुर ने चौकी प्रभारी से सत्यापन के बारे में पूछा तो वह जवाब नहीं दे सके।
ताला लगाकर चले गए प्रभारी, एसीपी ने लगाई फटकार
घटना की के बाद थाना प्रभारी वाटर पार्क के गेट पर ताला लगाकर चले गए। चाबी भी साथ ले गए। कुछ देर बाद एसीपी एत्मादपुर मौके पर पहुंचे तो गेट पर ताला लगा था। एसीपी ने चौकी प्रभारी की फटकार लगाई बाद में चाबी मंगाकर ताला खोला गया।

इसी वाटर पार्क में पहले भी जा चुकी है बच्चे की जान
पुरालोधी स्थित ब्लू व्हेल वाटर पार्क में मासूम की मौत का यह कोई पहला मामला नहीं है। 18 जून 2025 में भी नगला मौठ निवासी 10 वर्षीय बच्चे की वाटर पार्क में डूब कर मौत हो गई थी। शव वाटर पार्क के पीछे खेतों मे बोरे में बंद मिला था। तब भी ग्रामीणो ने वाटर पार्क के संचालक पर हत्या कर शव बोरे मे फेंकने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। मामले में वाटर पार्क के संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। बाद में वाटर पार्क के मालिक ने मृतक बच्चे के परिजन से राजीनामा कर लिया था।
तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर का था अवी
मृतक तीन भाई बहनों मे दूसरे नंबर का था वह कक्षा 2 मे पढ़ता था। मां कविता देवी ने बताया की छोटा भाई सागर 5 साल का है और बहन अवनी 12 साल की है। पिता राकेश ऑटो चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं।