फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   boy drowned in water filled hole

पानी से भरे गड्ढे में गिरकर मासूम की मौत, परिजनों में कोहराम

Fri, 08 Apr 2022 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
boy drowned in water filled hole
कासगंज के भैंसोरा बुर्जुग गांव में डूबने से मृत मासूम बालक सूरज का फाइल फोटो। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। ग्राम भैसोरों में खेलते-खेलते एक मासूम पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। पानी में डूबकर कर उसकी मौत हो गई। गमगीन परिजन ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम भैसोरों में पानी से भरे गड्ढे में डूबकर मौत सूरज (2) पुत्र दीपक की हुई। ग्राम भैसोंरा स्थिति ईट भट्टा पर मासूम सूरज के पिता दीपक और मां आरती दोनों ही मजदूरी करते हैं। भट्टा पर्र इंटों के निर्माण में पानी की जरूरत के लिए एक गड्ढे में पानी भरा था।। शु्क्रवार की सुबह 6 बजे मासूम खेलते खेलते गड्ढे की ओर चला गया और उसमें गिर गया। कुछ देर बाद जब अन्य बच्चों ने उसे गड्ढे में गिरे देखा तो इसकी जानकारी परिजन को दी। परिजन मौके पर पहुंच गए। अन्य लोग भी वहां एकत्रित हो गए। मासूम को गड्ढे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पांच माह पूर्व दंपति आया था मजदूरी को
ग्राम भैसोरों में पानी में डूबने से मौत का शिकार हुआ मासूम सूरज के माता पिता पांच माह पूर्व ही जनपद जालौन के ग्राम खरका से ईट भट्टा पर मजदूरी करने के लिए आए हुए थे। पिता दीपक का कहना है कि बच्चों के पोषण के लिए ही वह मजदूरी करने यहां आए। उन्हें नहीं पता था कि इस तरह से उनका पुत्र उनसे बिछड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकलौता पुत्र था सूरज
ग्राम भैसोरों में पानी में डूबने से सूरज पुत्र दीपक की मौत हो गई। सूरज इकलौता पुत्र था। उसकी मौत के बाद अब एक बहन चांदनी (3) ही रह गई हैं। मां आरती का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed