फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Boy dies due to electrocution in farm fence

Agra News: खेत में लगी बाड़ में प्रवाहित करंट लगने से बालक की मौत

Thu, 01 Jun 2023 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 01 Jun 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Boy dies due to electrocution in farm fence
मैनपुरी।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र में अजीतगंज के पास बृहस्पतिवार की दोपहर दो भाई एक खेत में लगी बाड़ में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से एक बालक की मौके पर ही मौत हो गई। छोटा भाई गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला ढरकन निवासी सुनील जाटव का पुत्र कृष्णा (12) अपने छोटे भाई गोलू (10) के साथ बृहस्पतिवार को तरबूज लेने के लिए अजीतगंज गया था। दोपहर के समय दोनों भाई तरबूज लेने के बाद वापस घर लौट रहे थे। वह लोग अजीतगंज पेट्रोल पंप के पीछे खेत से होकर जा रहे थे। तभी रास्ते में एक मक्का के खेत में लगी बाड़ में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से कृष्णा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं गोलू भी झुलस गया, जानकारी होने के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। जानकारी के बाद रोते बिलखते परिजन भी आ गए। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने कृष्णा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed