फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   boy died,kasganj,drowned in ganga,drowned in river,boy drowned,lehra gangaghat

गंगा में नहाते बालक डूबा, मौत; गोताखोरों ने निकाला शव

Wed, 14 Jul 2021 10:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
boy died,kasganj,drowned in ganga,drowned in river,boy drowned,lehra gangaghat
सोरों। मंगलवार की देर शाम लहरा गंगा घाट पर स्नान करते समय बालक नदी में डूब गया। बालक की तलाश की गई, लेकिन पता नहीं लगा। बुुधवार की सुबह बालक का शव पीएसी के गोताखोरों ने नदी से बाहर निकाला। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नदी में डूबने से मौत ग्राम भीलौर निवासी सुरेंद्र (12) पुत्र रमेश की हुई। वह मंगलवार की देर शाम भैंस चराते हुए लहरा घाट पर चला गया। वह कपड़े उतार कर नदी में स्नान करने लगा। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। जब वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। वे तलाश करते हुए लहरा घाट पर पहुंचे। वहां घाट पर उसके कपड़े पड़े देख उनकी चिंताएं और बढ़ गईं। वहां मौजूद लोगों ने उसकी गंगा में तलाश शुरू की। मामले की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

मंगलवार की देर शाम तक बालक का कोई पता नहीं लगा। बुधवार की सुबह फिर से नदी में उसकी तलाश की गई। पीएसी के गोताखार भी मौके पर पहुंच गए। सुबह से दो घंटे की मशक्कत के बाद बालक के शव को गोताखोरों ने गंगा से बाहर निकाल लिया। उसका शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed