फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bower Power Project at Mathura Tax Survey

मथुरा की कुंज पावर प्रोजेक्ट पर आयकर सर्वे

Tue, 24 Jan 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Tue, 24 Jan 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Bower Power Project at Mathura Tax Survey
income tax department
आयकर विभाग की टीडीएस टीम ने सोमवार को मथुरा की प्रतिष्ठित कंपनी कुंज पावर प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड पर सर्वे की कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने पाया कि कंपनी ने पिछले चार साल से ठेकेदारों का 75 लाख रुपये का टीडीएस काटा मगर उसे सरकारी खाते में जमा नहीं कराया। कंपनी ने आयकर रिटर्न भी दाखिल नहीं किया। कंपनी पर तकरीबन दो करोड़ का जुर्माना लगाया जा सकता है। कंपनी के संचालकों को छह फरवरी को आगरा तलब किया गया है।
विज्ञापन

आयकर विभाग की टीडीएस टीम ने मथुरा के विश्राम घाट स्थित कंपनी कुंज पावर प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड पर सुबह 11 बजे से कार्रवाई शुरू की। इस दौरान कंपनी के कागजात चेक किए तो पाया गया कि फर्म ने वर्ष 2013-14, 2014-15, 2015-16 और वर्ष 2016-17 के दौरान ठेकेदारों के टीडीएस की तकरीबन 75 लाख रुपये की कटौती की, लेकिन इस धनराशि को सरकारी खाते में जमा नहीं कराया गया। कंपनी की ओर से आयकर रिटर्न भी दाखिल नहीं किया जा रहा था। आयकर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, फर्म पर टीडीएस के 75 लाख रुपये पर चार साल के ब्याज समेत करोड़ों का जुर्माना लगाया जा सकता है। फर्म को मंगलवार तक टीडीएस खाते में जुर्माना राशि की आधी राशि को जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही छह फरवरी को कंपनी के संचालकों को आगरा स्थित आयकर विभाग में तलब किया गया है। सीटीआई (टीडीएस) एके त्रिपाठी और एडीशनल सीटीआई के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में आईटीओ पीके श्रीवास्तव, एके शर्मा, आयकर निरीक्षक पीके दास, तरुण सैनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


कंपनी के खाते खंगाले, कसेगा शिकंजा
टीडीएस टीम ने कंपनी के चार साल के खातों की पड़ताल की। तकरीबन चार घंटे से अधिक समय तक चली पड़ताल के दौरान कंपनी के अन्य कंपनियों को किए गए भुगतान आदि को भी चेक किया गया। अन्य कंपनियों के खातों की जांच के लिए भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed