{"_id":"6808772abcf8ca49a903b176","slug":"both-the-traders-who-were-burnt-in-the-sparkle-blast-died-during-treatment-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पार्कल धमाका: कमरे में लगी आग से झुलसे दो व्यापारी, उपचार के दौरान हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पार्कल धमाका: कमरे में लगी आग से झुलसे दो व्यापारी, उपचार के दौरान हो गई मौत
Wed, 23 Apr 2025 10:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 23 Apr 2025 10:44 AM IST
सार
स्पार्कल धमाके में झुलसे दोनों व्यापारियों की उपचार के दौरान मौत हो गई। व्यापारियों की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
धमाका
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के बल्केश्वर के भगवान नगर में स्पार्कल (केक पर लगाई जाने वाली छड़ी) के परीक्षण के दौरान बारूद में हुए धमाके से झुलसे कारोबारी गौरव बंसल की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि सोमवार को पार्टनर आशीष जैन की सांसें थम गई थीं।
हादसा शनिवार शाम का है। भगवान नगर में गौरव बंसल दो मंजिला मकान के भूतल पर स्पार्कल बनाने का काम करते थे। टेस्टिंग के दौरान स्पार्कल के लिए रखे बारूद में विस्फोट हो गया था। हादसे में गौरव, आशीष जैन और मेघा झुलसे थे। इंस्पेक्टर कमला नगर ने बताया कि सोमवार की रात को आशीष जैन की मौत हो गई।
मंगलवार को गौरव ने भी दम तोड़ दिया। दोनों काफी समय से साथ काम कर रहे थे। मौत से गौरव की पत्नी नेहा की हालत खराब है। गौरव का डेढ़ साल का बेटा है। देर शाम गौरव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, हादसे में गौरव के यहां काम करने वाली युवती मेघा भी झुलसी है। उसकी 25 अप्रैल को शादी होनी थी। उसका इलाज चल रहा है।