{"_id":"6569655e457750b5ba0bc15e","slug":"books-are-also-fake-publisher-arrested-caught-from-patna-sent-to-jail-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब किताबें भी नकली: प्रकाशक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया, जेल भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब किताबें भी नकली: प्रकाशक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया, जेल भेजा गया
Fri, 01 Dec 2023 10:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 01 Dec 2023 10:17 AM IST
सार
नकली किताबें बेचने के आरोपी को पुलिस ने पटना से गिरफ्तार किया है। ओसवाल बुक्स की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के पटना का प्रकाशक, ओसवाल बुक्स की नकली किताबों को बाजार में खपा रहा था। थाना लोहामंडी पुलिस ने एमआई पब्लिकेशन के मालिक इरफान को पटना से गिरफ्तार किया। वह न केवल अपनी दुकान पर नकली किताबें बेच रहा था, बल्कि दुकानदारों को कंपनी से ज्यादा डिस्काउंट पर माल सप्लाई कर रहा था। इस संबंध में लोहामंडी थाने में केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
एसीपी लोहामंडी दीक्षा सिंह ने बताया कि ओसवाल बुक्स के राजेश उपाध्याय ने पिछले दिनों धोखाधड़ी और कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज करवाया था। बताया था कि ओसवाल की किताबें देशभर में बिकती हैं। आरोप लगाया गया कि पटना (बिहार) में एमआई पब्लिकेशन का इरफान उनकी कंपनी की नकली किताबें बाजार में बेच रहा है। राजामंडी के एक दुकानदार को उसने 55 फीसदी डिस्काउंट पर उनकी कंपनी की किताबें भेजी हैं। उनके पास इसके प्रमाण हैं, जबकि उनकी कंपनी दुकानदारों को 30 प्रतिशत डिस्काउंट पर किताबें देती हैं। नकली किताब बाजार में बिकने से उनकी साख खराब हो रही है। उन्हें व्यापारिक घाटा हो रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच के बाद पटना में दबिश दी थी। आरोपी इरफान को गिरफ्तार करके आगरा लाया गया। पूछताछ में उसने कई लोगों के नाम बताए हैं। ओसवाल बुक्स के सीईओ प्रशांत जैन का कहना है कि आरोपी से पुलिस की पूछताछ में कई लोगों के नाम उजागर हुए हैं। उनके खिलाफ भी पुलिस जल्द कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दो युवकों का अपहरण: ओडिशा पुलिस ने अपहर्ताओं से की पूछताछ, ट्रांजिट रिमांड पर जाएंगे