{"_id":"6ace573989be8582bb04c75f","slug":"bookie-fed-poison-to-young-man-in-agra-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सटोरिए ने घर से कराई चोरी, फिर परिवार की डांट से बचने का दिया ऐसा आइडिया; खतरे में पड़ी युवक की जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सटोरिए ने घर से कराई चोरी, फिर परिवार की डांट से बचने का दिया ऐसा आइडिया; खतरे में पड़ी युवक की जिंदगी
Tue, 13 Oct 2026 09:37 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Tue, 13 Oct 2026 09:37 PM IST
सार
आगरा में एक सटोरिए ने युवक से घर से एक लाख रुपये मंगा लिए। रुपये सट्टे में गंवाने के बाद युवक को परिवार की डांट का डर सताया तो शातिर ने उसे जहर खाकर नाटक करने की सलाह दी। जहर खाने से युवक की तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Poison
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सटोरिए के कहने पर घर से चोरी कर एक लाख रुपये सट्टे में गंवाने के बाद डांट का डर सताया। सटोरिए ने जहर खाकर अस्पताल में भर्ती होने का आइडिया दे दिया। अस्पताल में परिजन को पूरी जानकारी हुई। युवक के भाई लोहामंडी के आलमगंज निवासी रोहित ने टिड्डा उर्फ राजा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
रोहित ने बताया कि घटना से 15-16 दिन पहले उसका छोटा भाई आमिर, मोहल्ले के टिड्डा उर्फ राजा पुत्र जहीर के कहने पर घर से एक लाख रुपये निकालकर ले गया था। राजा सट्टे का काम करता है और उसने आमिर से पूरी रकम सट्टे में लगवा दी। रुपये गंवाने पर आमिर ने घरवालों की डांट का डर बताया तो आरोपी ने उसे घर से भागने या जहर खाने का नाटक करने की सलाह दी।
आरोप है कि 18 सितंबर को शाम सात बजे राजा ने आमिर को जहर दे दिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन ने उसे बिल्लोचपुरा स्थित निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया। अस्पताल में आमिर ने उसे पूरी घटना बताई। रोहित ने बताया कि उसने 19 सितंबर को लोहामंडी थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपी राजा को थाने बुलाया। कुछ देर बैठाने के बाद मिलीभगत कर छोड़ दिया। उसने थाने के सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्डिंग होने का दावा भी किया है। प्राथमिकी दर्ज न होने पर रोहित ने पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से शिकायत की। मामले में एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।