फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bones found in excavation of ancient mound, will be tested in Agra

Agra News: प्राचीन टीले की खुदाई में निकलीं हड्डिया, आगरा में होगा परीक्षण

Fri, 02 Aug 2024 02:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 02 Aug 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Bones found in excavation of ancient mound, will be tested in Agra
पटियाली। नगर के प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर गुरु द्रोणाचार्य टीले की खुदाई में बुधवार को निकली हड्डियों को पुलिस ने परीक्षण के लिए आगरा भेजा है। नगर के प्राचीन टीला गुरु द्रोणाचार्य मंदिर परिसर में बंधन योजना के तहत सौंदर्यीकरण होना था। इसके निर्माण के लिए बुधवार को नींव की खुदाई चल रही थी। देर शाम को नींव में कुछ हड्डियां निकलीं। इन्हें देखकर कार्य कर रहे मजदूरों ने काम रोक किया। हड्डियों की सूचना पर कुछ नगरवासी भी मौके पर पहुंच गए। प्रथमदृष्टया सभी हड्डियां पशुओं की लग रही थी, लेकिन फिर भी पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा ने हड्डियों को कब्जे में लेकर निरीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि हड्डियों को जांच के लिए आगरा भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed