{"_id":"67ce6e8389b934ce650a46c7","slug":"bone-disease-is-causing-obesity-and-diabetes-give-up-these-habits-from-today-itself-2025-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Health News: हड्डियों की बीमारी दे रहा मोटापा और मधुमेह, आज से ही छोड़ दें ये आदतें...क्या कहते हैं चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Health News: हड्डियों की बीमारी दे रहा मोटापा और मधुमेह, आज से ही छोड़ दें ये आदतें...क्या कहते हैं चिकित्सक
Mon, 10 Mar 2025 02:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 10 Mar 2025 02:00 PM IST
सार
मधुमेह और मोटापा हड्डियों को कमजोर कर रहा है। ऐसे में व्यायाम करना तो जरूरी है ही, इसके साथ कुछ आदतें भी आपको बदलनी पड़ेंगी। आइये जानते हैं क्या कहते हैं चिकित्सक...
विज्ञापन
मोटापा सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepic-ai
विस्तार
मोटापा और मधुमेह युवाओं को हड्डियों की बीमारी दे रहे हैं। मधुमेह हड्डियां कमजोर कर रहा है तो मोटापे से 40 की उम्र में युवाओं के घुटने घिस रहे हैं। हरीपर्वत स्थित होटल में आगरा आर्थोपेडिक सोसाइटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने इस पर चिंता जताई। बचाव और सर्जरी की नई तकनीकी पर व्याख्यान भी दिए।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रो. सुनीत हाजरा ने कहा कि मधुमेह से हड्डियां कमजोर हो रही हैं। इसके चलते जरा से झटके से कंधे, कूल्हे और घुटनों के फ्रैैक्चर हो रहे हैं। इनमें युवाओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। चेन्नई के डॉ. सैंथिल ने कहा कि मोटापा के कारण जोड़ों पर अत्यधिक भार पड़ता है। इससे 40 की उम्र में घुटने घिसे मिल रहे हैं। हड्डियों के टेढ़े-मेढ़े होने के साथ दर्द भी होता है। इनको सामान्य के मुकाबले 10-15 साल पहले गठिया की दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. एके गुप्ता ने कहा कि बैठे रहने का कार्य करने, या उकड़ू बैठने से भी ये दिक्कत बढ़ रही है। डॉ. अरुण गुप्ता, डॉ. गौरव राजपाल और डॉ. रजत कपूर ने बताया कि खेलकूद और दुर्घटना में लगने वाली हल्की चोट में भी लापरवाही न बरतें। इलाज नहीं कराने पर बढ़ती उम्र में दिक्कत देती है। कार्यशाला में सचिव डॉ. राजेंद्र अरोड़ा, डॉ. अश्वनी सड़ाना, डॉ. डीवी शर्मा, डॉ. रवि सभरवाल, डॉ. संजय धवन, डॉ. संजय चतुर्वेदी, डॉ. अमृत गोयल, डॉ. धनंजय साबत, डॉ. अमित प्रियदर्शी ने भी व्याख्यान दिए।
इन बातों का रखें ध्यान
- वजन को बढ़ने न दें, मोटापा होने पर वजन कम करें।
- पैदल चलने और साइकिल चलाने की आदत डालें।
- बैठने का कार्य करने पर 40 मिनट बाद कुछ देर टहलें।
- चोट लगने पर डॉक्टर को दिखाएं, पैरों की व्यायाम करें।
- मधुमेह स्तर को नियंत्रित रखें, सावधानी बरतें।
- वजन को बढ़ने न दें, मोटापा होने पर वजन कम करें।
- पैदल चलने और साइकिल चलाने की आदत डालें।
- बैठने का कार्य करने पर 40 मिनट बाद कुछ देर टहलें।
- चोट लगने पर डॉक्टर को दिखाएं, पैरों की व्यायाम करें।
- मधुमेह स्तर को नियंत्रित रखें, सावधानी बरतें।