{"_id":"687fd13e5a7ece2e92097ca7","slug":"bomb-threat-to-two-schools-in-agra-2025-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'बम रखा है, सब मारे जाओगे...', ईमेल ने उड़ाए पुलिस के होश, स्कूलों की कर दी छुट्टी; बीडीएस ने ली तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'बम रखा है, सब मारे जाओगे...', ईमेल ने उड़ाए पुलिस के होश, स्कूलों की कर दी छुट्टी; बीडीएस ने ली तलाशी
Wed, 23 Jul 2025 04:30 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 23 Jul 2025 04:30 AM IST
सार
आगरा के दो स्कूलों में बम होने की धमकी के ईमेल ने पुलिस के होश उड़ा दिए। स्कूलों की छुट्टी कर दी गई। बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। चप्पे-चप्पे की तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन
स्कूल में जांच करती टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र के दो स्कूलों में मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल भेजा गया। दोनों स्कूलों के प्रबंधन ने इस बारे में पुलिस को जानकारी दी। स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। बाद में बम निरोधक दस्ते ने तलाशी ली। मगर, कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। ईमेल भेजने वाले के बारे में पता किया जा रहा है।
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि दयालबाग स्थित श्रीराम सेंटेनियल स्कूल और दिल्ली पब्लिक स्कूल में बम रखा होने की सूचना दी गई थी। इसके लिए स्कूलों की आईडी पर ईमेल किया गया। यह अंग्रेजी में था। इसमें लिखा था कि स्कूल में बम रखा है, जो कुछ देर में ही ब्लास्ट कर दिया जाएगा। सब मारे जाएंगे।

इसकी जानकारी प्रबंधन ने थाना न्यू आगरा पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने जांच की। बाद में बीडीएस को बुलाया गया। दोनों स्कूलों में छुट्टी के बाद तलाशी ली गई। हर जगह को चेक किया गया। मगर, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस को आशंका है कि फर्जी आईडी से ईमेल किया गया होगा। यह ईमेल दिल्ली सहित अन्य राज्य के स्कूलों में भी किए गए हैं।
एहतियातन पुलिस ने आसपास के कई स्कूलों को चेक किया है। इससे पहले भी ईमेल से धमकी दी जा चुकी है। ताजमहल और रेलवे स्टेशन पर बम होने के बारे में बताया गया था। मगर, आज तक कोई पकड़ा नहीं गया है।
एहतियातन पुलिस ने आसपास के कई स्कूलों को चेक किया है। इससे पहले भी ईमेल से धमकी दी जा चुकी है। ताजमहल और रेलवे स्टेशन पर बम होने के बारे में बताया गया था। मगर, आज तक कोई पकड़ा नहीं गया है।