{"_id":"5aee9d3a4f1c1b58098b81a0","slug":"bomb-blast-threat-letter-found-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी के मठ समेत प्रमुख मंदिरों को 48 घंटे में उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी के मठ समेत प्रमुख मंदिरों को 48 घंटे में उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 08 May 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
धमकी भरा पत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में धमकी भरे पत्र ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। शनिवार रात को मालगोदाम रोड पर रेलवे के स्कूल पर धमकी भरा पत्र चस्पा था। जिसमें देश के प्रमुख मंदिरों को 48 घंटे में उड़ाने की धमकी दी गई।
कुछ राहगीरों ने इसकी जानकारी रेलवे पुलिस को दी। राहगीरों ने रेलवे पुलिस को बताया था कि पोस्टर में मथुरा, वृंदावन, वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या के मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
इस धमकी भर पत्र में कहा गया है कि 8 मई से 13 मई तक धमाके किए जाएंगे। इस सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। रेलवे पुलिस के साथ कोतवाली और हाइवे पुलिस मौके पर पहुंची। कई जगह चेकिंग भी की गई।

पुलिस मान रही किसी की शरारत
आरपीएफ इंस्पेक्टर सीबी प्रसाद ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थे, लेकिन कहीं कोई इस तरह का पत्र नहीं मिला है। फिर भी एहतियात के तौर पर रेलवे और पुलिस अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।
वहीं पुलिस इसे किसी की शरारत मान रही है। थाना हाइवे इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि सूचना पर वे लोग गए थे। यह किसी की शरारत है।
लोगों से कहा गया है कि शरारती तत्वों पर निगाह रखें। अगर कहीं कोई संदिग्ध नजर आता है तो तत्काल पुलिस को जानकारी दें फिलहाल पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।