{"_id":"5bcd88adbdec22695176a0da","slug":"bomb-blast-in-businessman-s-house-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के घर पर देसी बम से हमला, तेज धमाके से फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी के घर पर देसी बम से हमला, तेज धमाके से फैली दहशत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Mon, 22 Oct 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
बम धमाके से क्षतिग्रस्त हुआ फर्श और फर्नीचर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के हरीदर्शन नगर में अराजकतत्वों ने एक व्यापारी के घर में देसी बम फेंक दिया। धमाके से मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए। व्यापारी का परिवार पूरी तरह से सुरक्षित है। एएसपी सहित कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है।
मोहल्ला हरीदर्शन नगर गली नंबर दो में शहर के प्रमुख व्यापारी सुबोध अग्रवाल का आवास है। रविवार देर रात अराजकतत्वों ने व्यापारी के घर में देसी बम फेंक दिया। तेज धमाके की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए।
वहीं देसी बम फटने से व्यापारी के घर के बाहर लगे टाइल्स उखड़ गए तथा फर्नीचर भी क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी मिलने के बाद सुबोध अग्रवाल आनन फानन घर पहुंचे। पत्नी और बच्चों को सुरक्षित पाकर उन्होंने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस के साथ ही एएसपी ओमप्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। एएसपी ने बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है। किसी ने व्यापारी के घर में देसी बम फेंका था। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।