फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bollywood singer Hariharan says no emotional attachment in new songs

आगरा: बॉलीवुड के गायक हरिहरन ने कहा- मौजूदा वक्त में लाइक्स के लिए बनते हैं गाने, भावनात्मक जुड़ाव नहीं

Sun, 27 Mar 2022 12:03 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 27 Mar 2022 12:03 AM IST
सार

बॉलीवुड के जाने माने गायक ए. हरिहरन ने शनिवार को ताज महोत्सव के मंच पर अपनी आवाज से जादू बिखेरा। हरिहरन के गाने सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। 

विज्ञापन
Bollywood singer Hariharan says no emotional attachment in new songs
ताज महोत्सव में प्रस्तुति देते गायक हरिहरन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड के जाने माने गायक ए. हरिहरन का कहना है कि मौजूदा वक्त में गाने लाइक्स के लिए बनते हैं, जिनका भावनात्मक रूप से कोई जुड़ाव नहीं होता है। आज के दौर के गानों की मार्केटिंग जरूरी हो गई है। जितने लाइक्स व हिट्स उतने पापुलर हो रहे हैं गाने। गायक ए. हरिहरन ने शनिवार को आगरा के ताज महोत्सव में सुरों का जादू बिखेरा। 

विज्ञापन


हरिहरन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि संगीत कोई उत्पाद नहीं है, जिसे मार्केटिंग की जरूरत पड़े। परंतु आज गानों की मार्केटिंग जरूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि उनके गानों का रीमिक्स बनता है तो उन्हें बुरा नहीं लगेगा, परंतु रीमिक्स के दौरान गाने की आत्मा नहीं मरनी चाहिए। 

विज्ञापन

नई प्रतिभाओं का बढ़ावा देना चाहिए 

एक सवाल के जवाब में हरिहरन ने कहा कि नए गाने और नई प्रतिभाओं को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। गाने के रियलिटी शो के सवाल पर उनका कहना था कि नए गायकों आगे आना चाहिए। दो बार के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायक हरिहरन ने बताया कि वह 45 साल से संगीत से जुड़े हैं। हर दौर में बदलाव आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज बॉलीवुड और दक्षिण भारत का सिनेमा एक हो रहा है। बाहुबली और पुष्पा जैसी दक्षिण की फिल्में उत्तर भारत में सुपरहिट हो रही हैं। यह अच्छा है। कश्मीर फाइल्स फिल्म के सवाल पर हरिहरन ने कहा कि उन्होंने फिल्म नहीं देखी है, परंतु दर्शकों को फिल्म पसंद आ रही है तो निश्चित रूप से फिल्म अच्छी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed