फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bollywood playback singer Mohit Chauhan performed at Hunar Haat in Agra

Hunar Haat: शिल्पग्राम में बॉलीवुड गायक मोहित चौहान के गानों पर झूमे लोग, आज आएंगे ये कलाकार

Sun, 22 May 2022 11:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 22 May 2022 11:43 PM IST
सार

हुनर हाट में रविवार को बॉलीवुड नाइट में गायक मोहिन चौहान ने अपने गानों से समां बांधा। रविवार को छुट्टी के कारण लोगों की खूब भीड़ रही। 

विज्ञापन
Bollywood playback singer Mohit Chauhan performed at Hunar Haat in Agra
रविवार रात को बॉलीवुड गायक मोहित चौहान ने बांधा समां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल के पास शिल्पग्राम के हुनर हाट में रविवार की शाम महफिल बॉलीवुड के प्ले बैक सिंगर मोहित चौहान के तरानों पर झूमी। उन्होंने एक से बढ़कर एक गीत सुनाकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। सबसे पहले उन्होंने मशक्कली... गाया। फिर रॉकस्टार फिल्म का साडा हक... एथे रख गाया तो युवा थिरकने लगे।

विज्ञापन


नादान परिंदे... तुसमे ही लागी लगन... गीतों पर मोहित ने महफिल को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान पंडाल दर्शकों से खचाखच भरा रहा। इसके बाद भूपिंदर सिंह भुप्पी ने मंच संभाला। उन्होंने गाया मेरे प्यारे बंधुओं... अरे दीवानों मुझे पहचानो..., सारा जमाना हसीनों का दीवाना..., ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेगे... गीतों पर दर्शक मनमुग्ध हो गए। अंत में सिंगर अदिति खंडेगल ने कजरा मुहब्बत वाला, अंखियों में ऐसा डाला... फिर झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में.. सुनाकर दर्शकों की तालियां बटोरी। 

विज्ञापन

आज आएंगे ये कलाकार

- शाम 5 बजे से भूमि त्रिवेदी
- शाम 6 बजे से हंसिका अय्यर
- शाम 7 बजे अनिल भट्ट
- रात 8 बजे से लेजर शो  

हुनर हाट में लगी 320 स्टॉल 

हुनर हाट में करीब 320 स्टॉल लगे हैं। यहां केंद्र शासित प्रदेशों समेत 32 राज्य से दस्तकार, शिल्पी और कारीगर आए हैं। गेट से प्रवेश करते ही अलग-अलग राज्यों के स्टॉल शुरू हो जाते हैं। उन स्टॉलों में राज्य की झलक, वेशभूषा और वहां के लोग बरबस अपनी ओर खींच लेते हैं। इन स्टॉल से आप घर की सजावट, खिलौने व अन्य जरूरत का सामान खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed