{"_id":"633a683322237720b5756d60","slug":"bollywood-actor-anupam-kher-visited-taj-mahal-agra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taj Mahal: ताज की खूबसूरती के कायल हुए बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर, बोले- पूरी हुई वर्षों पुरानी हसरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahal: ताज की खूबसूरती के कायल हुए बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर, बोले- पूरी हुई वर्षों पुरानी हसरत
Mon, 03 Oct 2022 10:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 03 Oct 2022 10:12 AM IST
सार
फिल्म अभिनेता अनुपम खेर सोमवार सुबह ताजमहल देखने पहुंचे। बदले लुक में अभिनेता ने करीब डेढ़ घंटे का समय यहां बिताया। उन्होंने ताजमहल के इतिहास के बारे में गाइड से जानकारी ली। इस दौरान अभिनेता के साथ सेल्फी लेने के लिए लोग बेताब रहे।
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता अनुपम खेर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सारांश, कर्मा, कश्मीर फाइल्स समेत कई फिल्मों में अभिनय का जादू दिखाने वाले फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने सोमवार की सुबह ताजमहल का दीदार किया। सूर्योदय के समय सूरज की सुनहरी किरणों से दमकते ताजमहल को देखकर अनुपम खेर ने कहा कि जिंदगी भर यह नजारा उन्हें याद रहेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ताज दिखाने वाले गाइड नितिन सिंह उनके साथ रहे। अनुपम खेर ने उनके साथ ताजमहल पर बिताए पलों को सोशल मीडिया पर शेयर किया।
फिल्म कर्मा के खलनायक डॉ. डैंग के डायलॉग की तर्ज पर अनुपम खेर ने कहा कि ताज का नजारा उन्हें हमेशा याद रहेगा। वह काफी पहले से ताज देखना चाहते थे। वह सुबह सूर्योदय पर ताज आए। मास्क के कारण पहले पर्यटक उन्हें पहचान नहीं सके, लेकिन जब मास्क हटाया तो पर्यटकों ने उन्हें पहचान लिया और फोटो खिंचवाए।
विज्ञापन
गुरु रंधावा के साथ उन्होंने दयालबाग में कई शाट्स फिल्माए। निर्माता अमित भाटिया की फिल्म की शूटिंग सेंट जोंस कालेज, महताब बाग, कैलाश घाट, होटल क्लार्क्स शिराज और आरिएंट ताज में की जाएगी। इस फिल्म में उनके साथ सई मांजरेकर, ईला अरुण, अतुल श्रीवास्तव, ब्रहमानंदम, पारितोष त्रिपाठी और परेश गनत्र हैं।

ताजमहल के इतिहास को जाना
अनुपम खेर ने गाइड नितिन सिंह से मुगलिया इतिहास, पच्चीकारी, वास्तु और ताज बनने की कहानी को जाना। अभिनेता अनुपम खेर आगरा में कई दिनों से एक फिल्म की शूटिंग के लिए आए हैं। उन्होंने आगरा आते ही खेरिया हवाई अड्डे का विमान की लैंडिंग का वीडियो ट्वीट किया था।