फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bolero driver dies in vehicle collision

वाहन की टक्कर से बोेलेरो चालक की मौत

Mon, 06 Dec 2021 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bolero driver dies in vehicle collision
वाहन की टक्कर से बोेलेरो चालक की मौत
विज्ञापन

टूंडला। टूंडला ओवरब्रिज ढलान पर रविवार रात अज्ञात वाहन ने लोडर बोलेरो गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल लेकर चली, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

बुलंदशहर के थाना डिबाई अंगतर्गत गांव छोटी कसेर निवासी विनोद कुमार (40) दिल्ली में ड्राइविंग करता था। विनोद लोडर बोलेरो गाड़ी में माल लेकर कानपुर गया था। रविवार को दिल्ली लौटते समय रात करीब डेढ़ बजे टूंडला फ्लाईओवर पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बोलेरो गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बोलेरो डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं आरोपी चालक फरार हो गया। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि मृतक के भाई महेश कुमार ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed