फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Boiling Oil Thrown into Grocery Shop Daughter Burnt Father’s Leg Broken

उधार न देने की सजा: ठेल वाले ने परचून दुकान में खौलता तेल फेंका, बेटी झुलसी...दुकानदार का तोड़ दिया पैर

Mon, 19 Jan 2026 06:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 Jan 2026 06:43 AM IST
सार

न्यू आगरा में एक ठेल वाले ने परचून की दुकान में खौलता हुआ तेल फेंक दिया। तेल से दुकानदार की बेटी झुलस गई। इतना ही नहीं आरोपी ने दुकानदार का पैर भी तोड़ दिया। उसे उपचार के लिए एसएन अस्पताल में  भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Boiling Oil Thrown into Grocery Shop Daughter Burnt Father’s Leg Broken
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के भगवान टॉकीज चौराहे की सर्विस रोड पर नॉनवेज की ठेल लगाने वाले युवक ने परचून की दुकान पर हंगामा किया। दुकान में रखा सामान बाहर फेंक दिया और दुकान में खौलता तेल फेंका। इससे बेटी झुलस गई। विरोध पर बुजुर्ग दुकानदार के पैर की हड्डी तोड़ दी। पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान किया।
विज्ञापन


भगवान टॉकीज चौराहा की सर्विस रोड पर नाॅनवेज बेचने वालों की ठेल लगती हैं। इन दुकानों पर शाम से ही लोग शराब पीने लगते हैं। शुक्रवार रात ठेल लगाने वाले कालू ने नगला पदी में राहत बेगम की परचून की दुकान से सामान मंगाया।
विज्ञापन


आरोप है कि बिना भुगतान के माल नहीं देने पर कालू ने दुकान पर अभद्रता की और सामान फेंका। उसकी मां वहां आई और नुकसान के रुपये देने का आश्वासन दिया। इसके बाद कालू ने ठेल से खौलते तेल की कढ़ाई लाकर दुकान में फेंक दी। इससे दुकान पर मौजूद बेटी का पैर जल गया। पिता सत्तार ने बचाने का प्रयास किया तो उनका पैर तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैर में फ्रैक्चर होने पर उन्हें एसएन मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है। न्यू आगरा थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी कालू, मोना, बल्ली, उसकी मां, तीन बहनों और अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। कालू को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed