फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   body recovered, youth missing from three days

चार दिन पूर्व डूबे युवक का नदी में मिला, परिजनों में कोहराम

Mon, 31 Jan 2022 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
body recovered, youth missing from three days
कासगंज के सिढपुरा में नदी में डूबे मृतक युवक चमन का फाइल फोटो। - फोटो : KASGANJ
सिढ़पुरा। क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नर्रई में तीन दिन से लापता युवक का शव काली नदी से बरामद किया गया है। शनिवार को उसकी चप्पलें नदी के किनारे मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया था।
विज्ञापन

चमन (19) पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम नर्रई शुक्रवार की देर शाम शौच के लिए नदी के किनारे गया हुआ था। उसके घर वापस न पहुंचने पर परिजन और ग्रामीणों ने उसकी तलाश की। नदी के किनारे उसकी चप्पले मिलने पर आशंका जताई गई कि वह नदी में डूब गया हो। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी नदी में तलाश कराई। रविवार की देर रात तक उसकी तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार की सुबह फिर से गोताखोरों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी तलाश के बाद गोताखोरों ने नदी से उसका शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन

कहां चला गया मेरे लाल
चमन का शव मिलते ही परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। मां रोते हुए बार-बार कह रही थी कि कहां चला गया मेरे लाल। वह तीन भाइयों में बीच का था। उसकी दो बहनें भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी में डूबे युवक चमन के पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने का इंतजार हैं। यदि मामला नदी में डूबने का है तो नियम के अनुसार राज्य आपदा के तहत आर्थिक मदद परिजनों को दी जाएगी। - रवेंद्र कुमार, उपजिलाधिकारी, सहावर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed