{"_id":"61f826abcd96564abf7633be","slug":"body-recovered-youth-missing-from-three-days-kasganj-news-agr522942716","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन पूर्व डूबे युवक का नदी में मिला, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन पूर्व डूबे युवक का नदी में मिला, परिजनों में कोहराम
विज्ञापन
कासगंज के सिढपुरा में नदी में डूबे मृतक युवक चमन का फाइल फोटो।
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिढ़पुरा। क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नर्रई में तीन दिन से लापता युवक का शव काली नदी से बरामद किया गया है। शनिवार को उसकी चप्पलें नदी के किनारे मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया था।
चमन (19) पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम नर्रई शुक्रवार की देर शाम शौच के लिए नदी के किनारे गया हुआ था। उसके घर वापस न पहुंचने पर परिजन और ग्रामीणों ने उसकी तलाश की। नदी के किनारे उसकी चप्पले मिलने पर आशंका जताई गई कि वह नदी में डूब गया हो। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी नदी में तलाश कराई। रविवार की देर रात तक उसकी तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार की सुबह फिर से गोताखोरों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी तलाश के बाद गोताखोरों ने नदी से उसका शव बरामद कर लिया।
कहां चला गया मेरे लाल
चमन का शव मिलते ही परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। मां रोते हुए बार-बार कह रही थी कि कहां चला गया मेरे लाल। वह तीन भाइयों में बीच का था। उसकी दो बहनें भी हैं।
विज्ञापन
नदी में डूबे युवक चमन के पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने का इंतजार हैं। यदि मामला नदी में डूबने का है तो नियम के अनुसार राज्य आपदा के तहत आर्थिक मदद परिजनों को दी जाएगी। - रवेंद्र कुमार, उपजिलाधिकारी, सहावर।