फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Body of youth who drowned while bathing in canal recovered

Agra News: नहर में नहाते समय डूबे युवक का शव बरामद

Mon, 13 May 2024 02:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 13 May 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Body of youth who drowned while bathing in canal recovered
कासगंज। ग्राम बढ़ारी के निकट शनिवार को नहाते समय डूबे युवक का शव मिरहची पुलिस ने बरामद कर लिया। शव का एटा पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

बिहार राज्य के गया निवासी दीपक (19) पुत्र रामजी भट्ठा पर श्रमिक के रूप में कार्य करता था। वह शनिवार को दो किशोरों के साथ शनिवार को दोपहर के समय नहर में नहाने चला गया। नहाते समय वह नहर में डूब गया। किशोरों ने इसकी जानकारी भट्ठा पर कार्य करने वो अन्य लोगों को दी, जिससे वे नहर पर पहुंच गए। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने उसकी तलाश कराई, लेकिन पता नहीं चल सका। रविवार को उसका एटा के मिरहची क्षेत्र के कुटैना के निकट बरामद हो गया। युवक के नहर में डूबने की जानकारी उसके परिजनों को दी गई। सूचना पर बिहार से उसके परिजन पहुंच गए। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि युवक का शव मिरहची में बरामद हो गया। मिरहची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed