फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Body of young woman found hanging at home

UP: घर में फंदे से लटकी मिली युवती की लाश, युवक से परेशान होकर उठाया आत्मघाती कदम; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 09 Jun 2026 06:06 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 09 Jun 2026 06:06 PM IST
सार

आगरा के एक युवती का शव घर में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने एक युवक पर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Body of young woman found hanging at home
माैके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के ताजगंज इलाके में मंगलवार सुबह एक छात्रा ने छेड़छाड़ से परेशान होकर अपने घर के स्टोर रूम में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन का आरोप है कि मोहल्ले का एक युवक एक साल से पीछा कर व रास्ता रोककर दोस्ती का दबाव बनाता था। समझाने पर भी हरकत बंद नहीं की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


छात्रा के पिता एक होटल में कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि बेटी ने इसी साल 70% अंकों के साथ इंटर किया था। बीएससी में प्रवेश के लिए आवेदन कर रखा था। आरोपी युवक बेटी को स्कूल और कोचिंग जाते समय एक साल से परेशान कर रहा था। विरोध पर परिजन को जान से मारने की धमकी दे रहा था। इससे बेटी दहशत में थी। 
विज्ञापन


कुछ समय पहले बेटी ने बताया तो वह युवक के घर गए। उसके घरवालों से भी बात की। मगर आरोपी नहीं माना। वह बेटी को बदनाम करने की धमकी देने लगा। पिता ने बताया कि रात में वह ड्यूटी पर गए थे। सुबह सात बजे बेटी ने जगाने के बाद चाय-नाश्ता किया। आरोप है कि युवक भी घर के सामने आकर खड़ा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बेटी दहशत में आ गई। बेटी 8 बजे स्टोर रूम की ओर चली गई। पत्नी सरिता कपड़े धो रही थी। जब वह स्टोर में किसी काम से गईं तो अंदर से दरवाजा बंद था। किसी तरह दरवाजा खोला गया तो बेटी पंखे के सहारे फंदे से लटकी थी। चीख सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। किसी तरह उसे फंदे से उतारा,।अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। परिजन ने एक युवक पर आरोप लगाया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल से फील्ड यूनिट की टीम ने साक्ष्य संकलन किया है।
मां ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

छात्रा घर में सबसे बड़ी थी। एक छोटा भाई है। वह भी पढ़ाई करता है। पिता होटल की नौकरी कर बच्चों को पढ़ा रहे थे। बेटी की मौत से पिता और मां बेहाल हो गए हैं। मां ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उधर, आरोपी परिवार सहित भाग गया है।


कार्रवाई न होने पर लगाया जाम
परिजन का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत ले ली लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की। इस पर परिजन आक्रोशित हो गए। मंगलवार शाम को बड़ी संख्या में लोग अमर होटल के पास आ गए। उन्होंने जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। इससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। परिजन को कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब करीब आधे घंटे बाद लोग जाम खोलने के लिए राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed