फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Body of missing youth found hanging on tree in Agra family alleges murder

पेड़ पर लटका मिला लापता अधेड़ का शवः 'लेनदेन के विवाद में घर खाली करने की मिल रही थी धमकी, कर दी हत्या'

Mon, 20 Feb 2023 05:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 Feb 2023 05:40 PM IST
सार

आगरा में रविवार से लापता अधेड़ का शव पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकता मिला। ग्रामीणों ने देखा तो घर में और पुलिस को जानकारी दी। भाई ने गांव के ही एक युवक पर हत्या करने का आरेप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।   

 

विज्ञापन
Body of missing youth found hanging on tree in Agra family alleges murder
लक्ष्मण का फाइल फोटो और रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले में लापता अधेड़ का शव पेड़ पर लटकता मिला। जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग भी जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। परिजन ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन


मामला मलपुरा थाना क्षेत्र के इटोरा गांव का है। गांव निवासी लक्ष्मण सिंह (50) रविवार की रात करीब 9 बजे से लापता थे। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। सोमवार की सुबह लक्ष्मण का शव पड़ोसी गांव बाई खेड़ा निवासी किसान बृजमोहन के खेत पर नीम के पेड़ पर रस्सी से लटकता मिला। 

विज्ञापन

लेनदेन को लेकर चल रहा था विवाद

परिजनों तो सूचना मिली तो वह भागकर मौके पर पहुंचे। भाई राम सिंह ने बताया कि गांव निवासी एक व्यक्ति से लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। वह भाई को घर खाली करने की धमकी दे रहा था। उसने गांव के ही युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजन ने थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर रही है जांच

तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। कहा कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या करने का मामला प्रतीत हो रहा है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed