फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Body of missing meat seller found floating in pond

Agra News: तालाब में तैरता मिला लापता मीट विक्रेता का शव

Mon, 07 Aug 2023 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 07 Aug 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Body of missing meat seller found floating in pond
बेवर। पुराना बाजार निवासरी एक मीट विक्रेता का शव रविवार की सुबह बेवर के धनकरी तालाब में तैरता मिला। लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाने के बाद मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

पुराना बाजार निवासी मुकेश कुमार चक गग्गरपुर नहर पुल के पास मीट बेचता था। लोगों के अनुसार वह शराब पीने का आदी था। शनिवार को वह मीट बेचने के लिए दुकान पर गया था। शाम को जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों ने तलाश शुरू की। तलाश के दौरान उसका कोई पता नहीं चला। मुकेश का पता नहीं चलने पर परिवार के लोग रात में ही घर लौट गए।
विज्ञापन


रविवार की सुबह लोगों ने मोहल्ला धनकारी के तालाब में एक शव पड़ा देखा। मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव निकालकर उसकी पहचान कराई तो शव मुकेश कुमार चक का पाया गया। जानकारी होते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। शव देख परिजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी विदेश कुमार त्यागी का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पत्नी को मायके में दी सूचना

मुकेश की पत्नी बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। मुकेश का शव मिलने के बाद उसकी पत्नी को मायके में सूचना दी गई। सूचना मिलते ही उसकी पत्नी अपने तीनों बच्चों के साथ मायके से ससुराल पहुंच गई। मुकेश की पत्नी तथा बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed