{"_id":"6b09bea79dadc8c69c001fde","slug":"body-of-missing-farmer-found-in-mustard-field-in-agra-murder-suspected-2026-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लापता किसान की मिली लाश: शरीर पर चोट के निशान, खेत में पड़ा था शव; परिजन ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता किसान की मिली लाश: शरीर पर चोट के निशान, खेत में पड़ा था शव; परिजन ने जताई हत्या की आशंका
Fri, 27 Nov 2026 11:03 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:03 PM IST
सार
घटना की जानकारी पर डीसीपी वेस्ट हरेंद्र कुमार और एसीपी सैंया रविकांत गौड़ भी घटनास्थल पर पहुंचे। साक्ष्य संकलन के लिए डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए।
विज्ञापन
खेत में किसान का शव मिलने के बाद माैके पर जुटी भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना सैंया क्षेत्र के कस्बा लादूखेड़ा में दो दिन से लापता एक किसान का शव शुक्रवार शाम खेत में खड़ी सरसों की फसल के बीच पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। परिजन और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पुलिस अधिकारी, डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गांव लादूखेड़ा निवासी पुनीत त्यागी (40) पुत्र जगदीश त्यागी बुधवार रात अपने खेत की रखवाली करने गए थे। वह खेत पर पड़ी चारपाई पर सो गए। बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे जब उनके बड़े भाई सुरेश खेत पर पहुंचे, तो पुनीत चारपाई पर नहीं मिले। आसपास और संभावित स्थानों पर काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग न लगने पर परिजन ने पीआरवी 112 को सूचना दी। पीड़ित परिवार की तहरीर पर बृहस्पतिवार सुबह गुमशुदगी दर्ज की गई थी। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे पुनीत त्यागी का शव उनके ही खेत में उगी करीब तीन फुट लंबी सरसों की फसल के बीच पड़ा मिला। शव मिलने से परिवार में चीख-पुकार मच गई।

Trending Videos
इधर, शव मिलने की सूचना पर थाना सैंया पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में शव पर चोट के निशान दिखने पर परिजन ने हत्या की आशंका जताई। घटना की जानकारी पर डीसीपी वेस्ट हरेंद्र कुमार और एसीपी सैंया रविकांत गौड़ भी घटनास्थल पर पहुंचे। साक्ष्य संकलन के लिए डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए।
चार भाइयों में सबसे छोटा था पुनीत
मृतक पुनीत चार भाइयों सुरेश, दिनेश व महेश में सबसे छोटा था। सभी भाई खेती-बाड़ी और पशुपालन का काम करते हैं। मृतक के पिता जगदीश का निधन हो चुका है। परिवार में पत्नी मंजू देवी (गृहिणी), 18 वर्षीय पुत्र अतुल और 21 वर्षीय पुत्री सोनिया हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। -रविकांत गौड़, एसीपी सैंया