फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Body of mentally challenged youth found in Jaitpur

Agra News: जैतपुर में मिला युवक मानसिक रूप से कमजोर युवक का शव

Wed, 28 Jan 2026 02:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Body of mentally challenged youth found in Jaitpur
जैतपुर में मृतक धनंजय तोमर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाह। जैतपुर की दुलारे की बगिया में मंगलवार सुबह 7 बजे एक मानसिक रूप से कमजोर युवक का शव मिला। मृतक के सिर, आंख, पेट पर चोट के निशान थे, दोनों हाथ रस्सी से बंधे थे। युवक की पहचान कस्बे की क्षत्रिय काॅलोनी निवासी धनंजय तोमर (19) के रूप में हुई है। डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के पिता कृष्ण अवतार सिंह ने पुलिस को बताया कि बेटामानसिक रूप से कमजोर था उसकी झाड़ फूंक करा रहे थे। घर वालों के साथ मारपीट करने के कारण हाथ-पैर बांध कर रखते थे। सोमवार रात 8:30 बजे मस्जिद में मौलवी से झाड़ फूंक कराई थी। उन्होंने ठीक होने की बात कही तो उसके बंधे हुए पैर खोल दिए थे। पैर खोलते ही वह मां को धक्का देकर खेतों के रास्ते भाग गया था। ढूंढने की कोशिश की थी पर पता नहीं चल सका। बताया कि गिरने की वजह से सिर और आंख में चोट लगी है।
विज्ञापन


एसओ जैतपुर दीपक कुमार ने गिरने के कारण माैत होने की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।


पांच भाई,-बहनों में सबसे बड़ा था मृतक, रो रो कर बेसुध हुई मां-
क्षत्रिय कॉलोनी जैतपुर के कृष्ण अवतार सिंह खेती के साथ ऑटो चलवाते हैं। उनके 5 बेटे-बेटियों में धनंजय सबसे बड़ा था। उसने हाईस्कूल तक की पढ़ाई की थी। मानसिक रूप से विक्षिप्त होने की बजह से पढ़ाई छूट गई थी। कृष्ण अवतार सिंह ने पुलिस को बताया कि धनंजय के अलावा उनके 4 बच्चों में मृत्युंजय (17), सुंदर (15), महक (13), अनुज्ञा (10) हैं। सुंदर ने बताया कि 4 दिन से धनंजय की हालत ज्यादा खराब हो गई थी। मां मंजू और उनके साथ मारपीट कर देता था। इसलिए घर पर हाथ, पैर बांध कर रखते थे। बेटे की मौत से रो रो कर मंजू बेसुध हो गई। पूरा परिवार मातम में डूबा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed