फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   body of hotel management student was found hanging in his PG room

UP: पीजी के कमरे में लटका मिला होटल मैनेजमेंट का छात्र, पिता ने जताई हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 13 Jan 2026 09:58 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 13 Jan 2026 09:58 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में होटल मैनेजमेंट के छात्र का शव पीजी के कमरे में जंगले से लटका मिला। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
body of hotel management student was found hanging in his PG room
अनूप का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के ताजगंज के गोबर चौकी क्षेत्र में सोमवार शाम पीजी में होटल मैनेजमेंट के छात्र का शव जंगले पर बने फंदे से लटका मिला। परिजन ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पीजी इंस्टीट्यूट के अधिकारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


इटावा के भरथना कस्बा के वाजपेयी नगर के रघुराज सिंह ने बताया कि उनका बेटा अनूप यादव (27) तीन साल से वेदा इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड मैनेजमेंट ताजगंज में पढ़ाई कर रहा था। कुछ माह पहले उसकी इंटर्नशिप एक होटल में हुई थी। सोमवार शाम करीब 5 बजे पीजी में रूम पार्टनर कमरे पर आया तो उसने अनूप का शव जंगले पर बने फंदे से लटका देखा। उसके शोर मचाने पर अन्य लोग आ गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंगलवार को परिजन ने पुलिस को हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पिता का आरोप है कि जिस जंगले पर बेटे का शव फंदे से लटका मिला है, उसकी ऊंचाई सिर्फ छह फीट है। बेटे के पैर जमीन से छू रहे थे। इंस्टीट्यूट के कुछ लोग उसे वहां नौकरी नहीं करने देने का दबाव बना रहे थे। बेटे को किसी ने साजिश के तहत हत्या कर तो नहीं लटकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजन को पूरी तरह से निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपों की जांच की जा रही है। -पियूष कांत राय, एसीपी ताज सुरक्षा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed