{"_id":"69ec9caf1a49a2ad670a258f","slug":"bodies-of-two-youths-found-in-agra-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल दहला देने वाला मंजर: एक युवक ने लगाया फंदा, दूसरे का पेड़ से लटका मिला सड़ा-गला महीनों पुराना धड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल दहला देने वाला मंजर: एक युवक ने लगाया फंदा, दूसरे का पेड़ से लटका मिला सड़ा-गला महीनों पुराना धड़
Sat, 25 Apr 2026 04:21 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 25 Apr 2026 04:21 PM IST
सार
यूपी के आगरा जिले में सनसनीखेज घटना सामने आई है। युवक का सड़ा-गला धड़ पेड़ से लटका हुआ मिला। वहीं दूसरे युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
माैके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
तीर्थ नगरी बटेश्वर और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को दो अलग-अलग घटनाओं ने सनसनी फैला दी। एक ओर 25 वर्षीय युवक ने फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, वहीं दूसरी ओर वन विभाग की पौधशाला के पास एक अज्ञात व्यक्ति का पुराना नरकंकाल (धड़) मिलने से इलाके में अफरातफरी मच गई।
पहली घटना बाह-आगरा हाईवे स्थित फरेरा गांव के पास की है। खेड़ा राठौर थाना क्षेत्र के नंदगांव निवासी सौरव (25) पुत्र छविराम ने अज्ञात कारणों के चलते नीम के पेड़ पर रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। राहगीरों की सूचना पर थाना प्रभारी बाह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत की खबर से परिजन में कोहराम मचा है।
वहीं, नौरंगी घाट चौकी के पास स्थित वन विभाग की पौधशाला के पीछे एक दिल दहला देने वाला मंजर सामने आया। यहां बबूल के पेड़ पर करीब एक महीने पुराना एक अज्ञात व्यक्ति का केवल धड़ लटका हुआ मिला। शव इतना पुराना था कि वह पूरी तरह गल चुका था, जिससे उसकी शिनाख्त करना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में शवों के अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, अज्ञात शव की पहचान के लिए आस-पास के क्षेत्रों की गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है। मामले की गहनता से जांच जारी है।