{"_id":"5e4a93f98ebc3ef2730c35cc","slug":"bodies-of-two-newborns-found-in-yamuna-river-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: यमुना में चार नवजातों को बहता देख मचा हड़कंप, नाविकों ने दो शवों को निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: यमुना में चार नवजातों को बहता देख मचा हड़कंप, नाविकों ने दो शवों को निकाला
Tue, 18 Feb 2020 12:46 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
बंगालीघाट पर पुलिस व स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के बंगालीघाट पर सोमवार को यमुना में तीन नवजातों और एक भ्रूण को बहता देख खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाविकों की मदद से दो को बाहर निकाला, जो मृत थे। वहीं दो नवजात तेज धारा में बह गए।
सोमवार की दोपहर नमामि गंगे परियोजना में आगरा होटर के सामने बंगालीघाट पर कार्यरत कर्मचारी मुन्ना ने दो नवजात को यमुना में बहते हुए देखा। दोनों नवजात यमुना की तेज धारा में बह गए।
इसके कुछ देर बाद ही दो और नवजात यमुना में बहते हुए आए। यह देखकर यमुना किनारे बैठे लोग हैरान रह गए। लोगों के कहने पर नमामि गंगे के कर्मचारियों ने दोनों को बाहर निकाला। यह भी मृत थे। इनमें एक भ्रूण था।

Trending Videos
दो नवजात तेज धारा में बह गए
वहीं यमुना की धारा में बह गए दो नवजातों को खोजने का प्रयास किया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने नवजात और भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसके बाद मामले की जांच में जुट गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार किसी अस्पताल प्रशासन द्वारा इन नवजात को नालों में फेंका गया है, जो बहकर यमुना में आ गए। स्थानीय लोगों का आशंका है कि इसके पीछे बड़ी साजिश भी हो सकती है।
स्थानीय लोगों के अनुसार किसी अस्पताल प्रशासन द्वारा इन नवजात को नालों में फेंका गया है, जो बहकर यमुना में आ गए। स्थानीय लोगों का आशंका है कि इसके पीछे बड़ी साजिश भी हो सकती है।