फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bodies Dumped Cases Buried: Yamuna Expressway Turns Into a Murder Dumping Zone Secrets Unsolved for 5 Years

यमुना एक्सप्रेस-वे: पांच साल पहले भी मिली थी महिला की जली हुई लाश, अब तक नहीं खुला उसका राज

Sat, 07 Feb 2026 09:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 07 Feb 2026 09:41 AM IST
सार

यमुना एक्सप्रेस-वे पर पांच साल पहले भी एक महिला की जली हुई लाश मिली थी। न तो उसकी पहचान हो सकी और न हत्यारों को पुलिस खोज सकी। अब एक बार फिर युवती की लाश पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। 

विज्ञापन
Bodies Dumped Cases Buried: Yamuna Expressway Turns Into a Murder Dumping Zone Secrets Unsolved for 5 Years
यमुना एक्सप्रेस वे पर युवती की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर महिला की हत्या कर शव फेंकने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले 6 फरवरी 2021 को खंदौली क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर एक महिला की हत्या कर शव फेंका गया था।
विज्ञापन
Trending Videos

मामले में आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए महिला को निर्वस्त्र कर शव को जला दिया था। पुलिस को मौके से अधजली लाश मिली थी, लेकिन 5 साल बाद भी न तो मृतका की पहचान हो सकी और न ही हत्यारों तक पुलिस पहुंच पाई। लगातार हो रही पुलिस ने मृतका का स्केच भी जारी किया था।
कई जिलों की खाक भी छानी थी। बाद में केस में फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई। वारदातों से साफ है कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें -  तस्वीरें: सज-संवरकर घर से निकली थी युवती, जिस तरह हुई हत्या…कांप गए लोग; कंबल और काले टेप में बंधी मिली लाश
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूटकेस में बंद कर भी फेंकी गईं
युवतियों और महिलाओं की हत्या कर शव फेंके जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। हाल ही में एचआर मैनेजर युवती की हत्या कर शव बोरे में बंद कर जवाहर पुल पर फेंका गया था। इससे पहले जगदीशपुरा के अंसल टाउन के पास जंगल में युवती की हत्या कर शव को जला दिया गया था। सिकंदरा क्षेत्र में हाईवे पर एक महिला की लाश मिली थी। इन दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी। वहीं एत्मादपुर में एक के बाद एक तीन महिलाओं के शव मिले थे। एक युवती का शव झरना नाले में सूटकेस में बंद करके फेंका गया था। इन सभी की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस भी जांच की फाइल बंद कर चुकी है।

ये भी पढ़ें -   UP: जिस बहन ने जेल से निकलवाया, उसी को मार डाला...कातिल भाई का नहीं लगा सुराग, तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed