{"_id":"69d3d7138b9f572eb104ea28","slug":"boatman-assaulted-for-saving-youth-drowning-in-yamuna-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान बचाने पर मिले लात-घूंसे: यमुना में डूबते को बचाना नाविक को पड़ा भारी, युवक के साथियों ने कर दी मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान बचाने पर मिले लात-घूंसे: यमुना में डूबते को बचाना नाविक को पड़ा भारी, युवक के साथियों ने कर दी मारपीट
Mon, 06 Apr 2026 09:24 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 06 Apr 2026 09:24 PM IST
सार
यमुना में डूब रहे युवक को बचाना नाविक को भारी पड़ गया। डूबते युवक के साथियों ने नाविक से मारपीट कर दी। पुलिस को देख युवक भाग निकले। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एडोव
विस्तार
यमुना स्नान के दौरान सोमवार को बटेश्वर में फिरोजाबाद के गांव फतेहपुर नारायणपुर थाना नारखी का युवक डूबने लगा। नाविक ने जान पर खेलकर उसकी जान बचाई। पर युवक के साथियों ने जान बचाने वाले की ही पिटाई कर दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग निकले।
फिरोजाबाद के गांव फतेहपुर नारायणपुर निवासी गौतम सोमवार को साथियों और ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से बटेश्वर मंदिर में घंटा चढ़ाने आए थे। इस दौरान यमुना में स्नान करने के दौरान गौतम गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। इससे घाट पर लोग घबरा गए। चीख-पुकार मचने पर वहां मौजूद नाविक करन ने अपनी जान की परवाह न करते हुए फौरन यमुना में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद करन ने 30 वर्षीय गौतम को डूबने से बचा लिया और उसे सुरक्षित किनारे पर लाने लगा।
आरोप है कि इस दौरान युवक के साथियों ने नाविक को ही भला-बुरा कहते हुए उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही बटेश्वर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख आरोपी भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है।