{"_id":"5fc297478ebc3e9bd266f21d","slug":"board-exam-kasganj-news-agr4698396156","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन होगा परीक्षा केंद्रों का निर्धारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन होगा परीक्षा केंद्रों का निर्धारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए शासन ने गाइड लाइन जारी कर दी है। परीक्षा केंद्र निर्धारण की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। मानकों पर खरे उतरने वाले विद्यालय परीक्षा केंद्र की सूची में स्थान बना सकेंगे। गाइड लाइन आते ही शिक्षा विभाग ने भी परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी विद्यालयों के संचालकों को अपना डाटा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। परिषद ने केंद्र बनाने के लिए कार्यक्रम निर्धारित करने के साथ ही गाइड लाइन भी जारी कर दी है। परीक्षा केंद्र निर्धारण में कोरोना संक्रमण से परीक्षार्थियों को बचाने का पूरा ध्यान रखा जाएगा। परीक्षा केंद्र निर्धारण में पहली प्राथमिकता राजकीय विद्यालय को मिलेगी।
इसके बाद अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय वरीयता में शमिल होंगे। इनके बाद आवश्यकता पडने पर वित्त विहीन विद्यालयों को केंद्र के लिए चिह्नित किया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर इस बार कम से कम 150 विद्यार्थी तथा अधिकतम 800 विद्यार्थी ही परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। जिन विद्यालयों में पर्याप्त फर्नीचर, सीसीटीवी कैमरे, पेपरों को सुरक्षित रखने के इंतजाम, रिकार्डिंग के लिए डीवीआर आदि व्यवस्थाओं का होना आवश्यक होगा। बालिकाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्वकेंद्र की व्यवस्था होगी। यदि विद्यालय मानक पूरे नहीं करेगा तो उस विद्यालय की छात्राओं को 5 किमी की परिधि में परीक्षा देने का मौका मिलेगा।