फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Board exam centers determined, data also uploaded on portal

Agra News: बोर्ड परीक्षा केंद्रों का किया निर्धारण, डाटा भी पोर्टल पर अपलोड

Sun, 10 Dec 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 10 Dec 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Board exam centers determined, data also uploaded on portal
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए विभाग ने 64 परीक्षा केंद्रों की सूची निर्धारित करके पोर्टल पर अपलोड कर दी है। इन 64 परीक्षा केंद्रों में 3 नए केंद्र बढ़ाए गए हैं। पूर्व में संचालित 13 केंद्रों को हटाकर 13 नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी मानक पूरे करने के उपरांत विभाग ने परीक्षा केंद्रों की सूची को अंतिम रूप से पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। कुल 67 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होंगी जो 9 मार्च तक चलेंगी। बोर्ड परीक्षा की तिथियां घोषित करने के उपरांत माध्यमिक शिक्षा विभाग परीक्षा की तैयारियों में तेजी से जुटा हुआ है। सबसे अहम कार्य परीक्षा केंद्रों के निर्धारण का था। केंद्रों के निर्धारण पर विद्यालयों के द्वारा आपत्तियां भी दर्ज कराई थीं। 75 आपत्तियां विभाग को मिलीं थीं। जिनका निस्तारण करके परिषद को भेजा गया। आपत्तियों के निस्तारण के बाद बोर्ड परीक्षा की सूचियों को अंतिम रूप से तय कर दिया गया। अब जिलाधिकारी की संस्तुति भी प्राप्त कर ली है। पूर्व में 64 केंद्र निर्धारित किए गए थे। तीन केंद्र और बढ़ा दिए गए। इसके बाद अब कुल 67 केंद्रों पर बोर्ड की परीक्षा होगी।
विज्ञापन



बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 67 केंद्रों का निर्धारण किया गया है। केंद्र निर्धारण के बाद सूची पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। तीन केंद्र और बढ़ाए गए हैं- पीके मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed