{"_id":"66adaf1739b3482c390ca139","slug":"bluff-is-being-given-to-make-agniveer-successful-in-recruitment-search-for-kingpins-in-meerut-and-bulandshahr-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: अग्निवीर भर्ती में सफल कराने का दिया जा रहा झांसा, मेरठ और बुलंदशहर में सरगनाओं की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: अग्निवीर भर्ती में सफल कराने का दिया जा रहा झांसा, मेरठ और बुलंदशहर में सरगनाओं की तलाश
Sat, 03 Aug 2024 09:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 03 Aug 2024 09:46 AM IST
सार
अग्निवीर भर्ती में अभ्यर्थियों को सफल कराने का झांसा दिया जा रहा है। इसके नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है। एसटीएफ ने आगरा में दो आरोपियों को दबोच लिया है। अब मेरठ और बुलंदशहर में सरगनाओं की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में अग्निवीर भर्ती में सफल कराने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से ठगी हो रही थी। गिरोह के सरगना मेरठ के कपिल गूजर और बुलंदशहर के नीरज व आदेश की तलाश में एसटीएफ उनके जिलों में दबिश दे रही है। उधर, अभ्यर्थियों ने भी पुलिस से संपर्क किया है। उनसे तहरीर लेकर मुकदमे में शामिल किया जाएगा।
मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर बृहस्पतिवार को एसटीएफ ने गिरोह के दो सदस्यों ताजगंज निवासी ओमकार सिंह और सादाबाद, हाथरस निवासी दुष्यंत उर्फ विष्णु को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ के बाद कई जानकारी मिली थी। पता चला था कि आगरा में अग्निवीर भर्ती में गिरोह ने कई अभ्यर्थियों को झांसे में लिया था।
मेडिकल में पास कराने और मेरिट में नाम बढ़वाने का झांसा देकर ठगी की थी। आरोपी कॉल करके संपर्क कर रहे थे। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई। अब एसटीएफ को मुख्य सरगना कपिल गूजर, नीरज और आदेश की तलाश है। वह घरों से फरार हो गए हैं।