फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Blueprint of National Disabled Cricket Competition is being prepared

Agra News: राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का ब्लूप्रिंट हो रहा तैयार

Tue, 02 Dec 2025 02:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Blueprint of National Disabled Cricket Competition is being prepared
आगरा। दिव्यांग क्रिकेटरों के लिए रणजी ट्रॉफी की तर्ज पर राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करने की तैयारी शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ की दिव्यांग कमेटी के सदस्य हारून रशीद ने बताया कि लीग के बारे में ब्लूप्रिंट तैयार किया जा रहा है। वह इसके बारे में जल्द ही बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

हारून रशीद ने बताया कि बीसीसीआई उपाध्यक्ष के सामने विस्तृत प्रस्ताव रखा जाएगा। इसमें आयोजन की संरचना, टीमों की संख्या, मैचों का प्रारूप और वित्तीय सहयोग के मुद्दे प्रमुख रूप से शामिल होंगे। यह बैठक इस प्रतियोगिता को आधिकारिक मंजूरी दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगी। दिव्यांग क्रिकेटरों के लिए यह प्रतियोगिता उन्हें प्रोफेशनल मंच प्रदान करेगी। उनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर की राह भी खुल सकेगी। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित प्रतियोगिता के कुछ मैच आगरा में आयोजित करने की तैयारी है। अगर इसे मंजूरी मिलती है तो आगरा राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट मुकाबले की मेजबानी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed