{"_id":"66d569a99f1713351601677e","slug":"bloody-game-in-etah-youth-shot-due-to-old-rivalry-condition-critical-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: एटा में खूनी खेल...पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: एटा में खूनी खेल...पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
Mon, 02 Sep 2024 01:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 02 Sep 2024 01:00 PM IST
सार
एटा के मारहरा में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई। घटना के बाद परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर गए। गंभीर हालत देख उसे आगरा रेफर किया गया है। घायल संतोष के भाई सूरज ने बताया कि पुरानी बात को लेकर घेरकर भाई को गोली मारी गई।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला मारहरा दरवाजा चौक पर एक युवक को नामजद लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में युवक को मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर किया गया है।
मोहल्ला मारहरा दरवाजा निवासी सूरज ने बताया कि पास में ही रहने वाले बाल्मीकि समाज के लोगों से पुराना विवाद चल रहा है। शनिवार की देर शाम जब भाई संतोष मारहरा दरवाजा चौक पर दूध पीने गया था। तभी यह लोग घात लगाकर बैठ गए। जैसे ही वह लौटकर आया तो इन लोगों ने घेरकर पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर विक्की नाम के युवक ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर संतोष को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी मिलते ही हम लोग वहां पहुंचे और संतोष को लेकर मेडिकल कॉलेज आए। चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए आगरा के लिए रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है। कोतवाली नगर प्रभारी राजेश चौहान ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को उपचार के लिए भेजा गया। फील्ड यूनिट मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल कर रही है।