{"_id":"683d2e1880e98832360ea1f4","slug":"bloody-clash-over-drain-dispute-four-injured-in-fighting-with-sticks-agra-n-2025-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: नाली की वजह से बहा 'खून ही खून', लहूलुहान हो गए लोग; दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नाली की वजह से बहा 'खून ही खून', लहूलुहान हो गए लोग; दो की हालत गंभीर
Mon, 02 Jun 2025 10:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 02 Jun 2025 10:22 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में नाली के विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। दो पक्षों के बीच हुए इस विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान किसी का सिर फूटा, तो किसी के शरीर पर गंभीर चोटें आईं। महिला सहित चार लोग घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के बजरंग नगर में सोमवार को नाली के पानी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद लाठी-डंडों से मारपीट में बदल गया, जिसमें एक महिला सहित चार लोग लहूलुहान हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को मेडिकल के लिए भेजा।
विज्ञापन
पहले पक्ष की ओर से रेखा ने बताया कि पड़ोसी नरेंद्र वर्मा नाली को लेकर अक्सर गाली-गलौज करते हैं। सोमवार सुबह करीब 8 बजे उनके पति श्याम भदौरिया गेट पर खड़े थे, तभी पड़ोसी मारपीट करने लगे। जब उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। इस हमले में रेखा, उनके पति श्याम भदौरिया और बेटा अभिषेक घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से नरेंद्र वर्मा ने बताया कि नाली जाम होने के कारण वे तिलु पंप से पानी निकाल रहे थे। तभी श्याम भदौरिया ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें वह भी घायल हो गए। थाना अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। आवश्यक कार्यवाही की जा रहीं हैं।