{"_id":"5d8c63608ebc3e014a689481","slug":"blood-test-facility-available-for-24-hours-in-sn-medical-collage-for-patient","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबरः एसएन में अब 24 घंटे मिलेगी यह सुविधा, मरीजों को नहीं होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबरः एसएन में अब 24 घंटे मिलेगी यह सुविधा, मरीजों को नहीं होगी परेशानी
Thu, 26 Sep 2019 12:36 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 26 Sep 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएन मेडिकल कॉलेज में अक्तूबर से 24 घंटे रक्त की जांच की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा भर्ती मरीजों के लिए ही रहेगी। इसके लिए तीन कलेक्शन सेंटर तय किए हैं।
पैथोलॉजी विभाग के साथ बैठक कर कार्ययोजना भी तैयार कर ली है। एसएन में अभी दोपहर दो बजे तक ही रक्त की जांच होती है। एक बजे तक ही रक्त के नमूने लिए जाते हैं।
इससे इलाज प्रभावित होता है। अब कॉलेज प्रशासन ने 24 घंटे जांच के लिए आठ मंजिला इमारत (सर्जरी विभाग, हड्डी रोग, ईएनटी रोग, आईसीयू), घड़ी वाली इमारत (मेडिसिन विभाग, कैंसर रोग) और स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग (बाल रोग, स्त्री रोग, वक्ष एवं क्षय रोग) में सैंपल कलेक्शन सेंटर बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
यहां स्टाफ मरीजों के नमूने लेकर पैथोलॉजी लैब भेजेगा। जांचों के लिए पैथोलॉजी विभाग में अतिरिक्त स्टाफ की ड्यूटी लगेगी।

तीन इमारतों में ब्लड कलेक्शन सेंटर बनाए जाएंगे। मरीजों को 24 घंटे जांच की सुविधा मिलेगी। पैथोलॉजी विभाग में अतिरिक्त स्टाफ लगाया जाएगा, 13 टेक्नीशियन भी नियुक्त कर दिए हैं। ओपीडी में भी कलेक्शन सेंटर बनेगा। अगले महीने से सेवाएं शुरू करने की योजना है। -डॉ. जीके अनेजा, प्राचार्य
ओपीडी में अलग से होगा कलेक्शन सेंटर
ओपीडी में आने वाले मरीजों को जांच के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। यहां भी ब्लड कलेक्शन सेंटर खोला जाएगा। यहीं जांच रिपोर्ट भी मिल जाएगी। इसमें विभिन्न मरीजों के रक्त का नमूना लेकर उसी दिन जांच को भेजा जाएगा, जिनकी जांच हो जाएगी, उसकी रिपोर्ट सेंटर पर ही मिल जाएगी। यह सुविधा ओपीडी समय तक ही रहेगी।
सिर्फ इमरजेंसी में है 24 घंटे जांच
एसएन के इमरजेंसी में 24 घंटे जांच की सुविधा है, लेकिन वार्ड में भर्ती मरीजों के लिए दूरी अधिक होने के कारण सभी मरीज लाभान्वित नहीं हो पाते। मरीजों की भीड़ भी रहती है, इससे सभी मरीजों की जांच संभव नहीं हो पाती।