{"_id":"5ed216a68ebc3e902120969d","slug":"blood-samples-of-agra-people-sent-of-chennai-for-immunity-tests","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण रोकने में मददगार बन सकता है आगरा का खून, 500 नमूने जांच को भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण रोकने में मददगार बन सकता है आगरा का खून, 500 नमूने जांच को भेजे गए
Sat, 30 May 2020 04:25 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 30 May 2020 04:25 PM IST
सार
- 500 लोगों के रक्त के नमूने लिए, रोग प्रतिरोधक क्षमता की जांच होगी
- जालमा की टीम ने पांच हॉटस्पॉट से एकत्र किए नमूने, चेन्नई भेजे गए
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के राष्ट्रीय जालमा संस्थान की चिकित्सकीय टीम ने 500 लोगों के रक्त के नमूने लिए हैं। इनकी स्टडी कर उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता की जांच की जाएगी। ये नमूने चेन्नई भेजे गए हैं।
विज्ञापन
चेन्नई से रिपोर्ट आने के बाद इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च सेंटर (आईसीएमआर) और स्वास्थ्य मंत्रालय कोरोना वायरस से बचाव की वैक्सीन और इलाज के बारे में रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च सेंटर कोरोना संक्रमित सबसे ज्यादा मरीज मिलने वाले 69 जिलों में 500 लोगों के रक्त के नमूने लेकर उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता की स्टडी करा रहा है।
विज्ञापन
हॉटस्पॉट क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए गए सैंपल
पांच सदस्यीय पांच टीमों ने पांच हॉटस्पॉट एरिया आवास विकास कॉलोनी, सदर बाजार, छीपीटोला, नाई की मंडी का पाकटोला और फतेहपुर सीकरी से 100-100 नमूने लिए हैं।
स्टडी में जालमा के चिकित्सा विज्ञानी डॉ. अवि बंसल और डॉ. एचबी सिंह सहयोग करेंगे। रक्त संग्रह जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव बर्मन और जिला सर्विलांस अधिकारी ध्रुव गोपाल के नेतृत्व में किया गया।
संस्थान के निदेशक डॉ. श्रीपद पाटिल ने बताया कि लोगों के रक्त की जांच कर कोरोना वायरस से उन पर होने वाले प्रभावों की खोज की जाएगी। इससे वायरस को नियंत्रण करने में मदद मिलेगी।