{"_id":"69962119301a4fa1d90813db","slug":"blood-donation-camp-organized-in-rbs-60-units-of-blood-collected-agra-news-c-421-1-sagr1052-1907-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आरबीएस में रक्तदान शिविर का आयोजन, 60 यूनिट रक्त संग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आरबीएस में रक्तदान शिविर का आयोजन, 60 यूनिट रक्त संग्रह
विज्ञापन
बिचपुरी। आरबीएस इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस के फार्मेसी संकाय में बुधवार को जिला अस्पताल, आगरा के रक्त बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 60 यूनिट रक्तदान किया।
निदेशक (अकादमिक) प्रो. ब्रजेश कुमार एवं निदेशक (प्रशासन एवं वित्त) प्रो. पंकज गुप्ता ने कहा कि रक्तदान एक मानवीय और सामाजिक दायित्व है, जो आपात स्थिति में कई जिंदगियां बचाने में सहायक होता है। उन्होंने विद्यार्थियों की भागीदारी की सराहना की। संचालन डॉ. नितिन अग्रवाल, डॉ. मोनिका सिंह एवं श्री उमेश चंद शर्मा ने किया। इस दौरान जिला अस्पताल आगरा के रक्त केंद्र प्रभारी डॉ. सुशील कुमार, मेडिकल अधिकारी डॉ. त्रिशाला, परामर्शदाता नीता त्यागी आदि रहे। संवाद