फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   blok pramukh

ब्लॉक प्रमुखों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

Sat, 19 Mar 2016 01:26 AM IST
ब्लॉक प्रमुखों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ
ब्लॉक प्रमुखों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ Updated Sat, 19 Mar 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
blok pramukh
ब्लॉक प्रमुखों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विकास खंड कार्यालय में शुक्रवार को निर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों और बीडीसी सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने शासन की मंशा के अनुरूप क्षेत्र का विकास कराने का वादा किया।
विज्ञापन

फतेहाबाद में ब्लॉक प्रमुख राकेश धनगर को एसडीएम जेपी सिंह ने दोपहर 12 बजे 100 क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित शपथ दिलाई। बाद में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की पहली औपचारिक बैठक भी हुई। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य रामसेवक सेठ, राघवेंद्र सिंह मुन्नू, एडीओ पंचायत धनंजय कुमार जायसवाल, महेश सिसौदिया, श्रीकृष्ण वर्मा, अमर सिंह गुर्जर, मनोहर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाह में ब्लॉक प्रमुख होरीलाल और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को एसडीएम उमाशंकर ने शपथ दिलाई। इस दौरान पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह, बीडीओ धर्मेन्द्र सिंह, पूर्व प्रमुख लालसिंह चौहान, हरनरायन सिंह, माधौ सिंह, राजकुमार यादव मौजूद रहे। जैतपुर में ब्लाक प्रमुख बृजरानी और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव ने शपथ दिलाई। इस दौरान बाह के चेयरमैन दिवाकर सिंह गुर्जर, सपा के जिला सचिव राजेश यादव, गुड्डू बिधौलिया, परशुराम यादव, रिंगीलाल, रवीकान्त मिश्रा आदि मौजूद रहे। संचालन एडीओ पंचायत भूपेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 फतेहपुर सीकरी में ब्लाक प्रमुख चौधरी टीकम सिंह को उपजिलाधिकारी अजीत कुमार सिंह ने शपथ दिलाई। बाद में ब्लाक प्रमुख ने 72 सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। अनुपस्थित रहने के कारण आठ सदस्य शपथ नहीं ले सके। इस मौके पर विधायक सूरजपाल सिंह, पालिकाध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम, रामनिवास शर्मा, हुकम सिंह, टीसी मित्तल आदि मौजूद रहे। संचालन एडीओ पंचायत यतेन्द्र सिंह यादव ने किया। बाद में बैठक कर वर्ष 2016-17 की कार्ययोजना पर विचार किया गया।
खंदौली में ब्लाक प्रमुख जगवीर सिंह तोमर को डीसी मनरेगा भूपेन्द्र कुमार सिंह ने शपथ दिलाई। बाद में बैठक कर विकास कार्यों को कराने की कार्ययोजना बनाई गई। इस दौरान खंड विकास अधिकारी ब्रजमोहन अम्बेड, डाक्टर उपेन्द्र कुमार, अमित पाल सिंह, हरीओम जूरैल, यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे। जगनेर में ब्लाक प्रमुख लक्ष्मण सिंह को बीएसए धर्मेंद्र सक्सेना ने शपथ दिलायी। बाद में 54 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी शपथ दिलायी गई। इस मौके पर मनोरंजन कर विभाग के सलाहकार विपुल पुरोहित, पिंकी त्यागी, एडीओ पंचायत विनोद कुमार, प्रवीन कुमार, राजुल सिंह आदि मौजूद रहे।
अछनेरा में ब्लॉक प्रमुख गायत्री देवी को समाज कल्याण अधिकारी गणेश प्रसाद और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को खंड विकास अधिकारी सुप्रिया मिश्रा ने शपथ दिलायी। 98 बीडीसी सदस्यों ने भी सामूहिक रूप से शपथ ली। इस दौरान सांसद चौधरी बाबूलाल, चौधरी महाराज सिंह, महावीरी देवी, डॉ. रामेश्वर सिंह, चौधरी शिशुपाल सिंह, डॉ. श्यामसिंह, भूपसिंह पिप्पल आदि मौजूद रहे।
शमसाबाद में ब्लाक प्रमुख सुनीता यादव को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अजय सिन्हा ने शपथ दिलाई। इस दौरान राजपाल यादव, मदन गर्ग, पिन्टू यादव, राहुल सिसौदिया, सपा जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव आदि मौजूद रहे।
पिनाहट में ब्लाक प्रमुख सुग्रीव चौहान सहित 56 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को एडीओ पंचायत धनराज सिंह ने शपथ दिलाई। इस दौरान पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह, रवि परिहार, अजमेर सिंह, देवानंद परिहार, अपरवल सिंह भदौरिया आदि उपस्थित रहे। एत्मादपुर में ब्लॉक प्रमुख राजाबेटी बघेल और 69 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को एसडीएम पीडी गुप्ता ने शपथ दिलाई। बाद में बैठक कर छह समितियों का गठन किया गया। इस दौरान एडीओ पंचायत शेरसिंह यादव, सपा नेता दिनेश यादव, डा. हरेश यादव, बंटी सिकरवार, सचिन बघेल आदि मौजूद रहे।
सैंया में ब्लाक प्रमुख मानवेंद्र सिंह को विकास खंड अधिकारी शशि किरन यादव ने शपथ दिलायी। इस दौरान एडीओ पंचायत टीसी गुप्ता, लाखन त्यागी, श्रीनिवास त्यागी आदि मौजूद रहे। अकोला में ब्लॉक प्रमुख ओमकार सिंह चाहर को परियोजना निदेशक सचिन यादव ने शपथ दिलाई। इस दौरान विधायक कालीचरन सुमन, रालोद जिलाध्यक्ष ब्रजेश चाहर, भगवान सिंह, अरविंद चाहर, रामभरोसी लाल वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। बिचपुरी में ब्लाक प्रमुख यशपाल राणा को जिला विकास अधिकारी जयप्रकाश पांडेय ने शपथ दिलाई। इस दौारन आगरा के मेयर इंद्रजीत सिंह आर्य, किशोर बघेल, राजेश चौधरी, प्रमोद पाठक, उदयवीर सिंह आदि उपस्थित रहे। खेरागढ़ में ब्लाक प्रमुख सुनीता सिंह परमार को तहसीलदार रत्नाकर मिश्रा ने शपथ दिलाई। इस दौरान बीडीओ सीपी सिंह परमार, नरेश सिकरवार, सुखवीर सोलंकी, मनोज तोमर आदि उपस्थित रहे। वहीं, बरौली अहीर में ब्लाक प्रमुख गीता देवी को भी शपथ दिलाई गई। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
-------
ठीक से शपथ पत्र भी नहीं पढ़ पाए ब्लाक प्रमुख
बाह। जैतपुर में ब्लाक प्रमुख बृजरानी और बाह में ब्लाक प्रमुख होरीलाल अपना शपथ पत्र भी ठीक से नहीं पढ़ सके। इस कारण दोनों जगह शपथ दिलाने वाले अधिकारियों ने एक-एक शब्द कर शपथ पत्र की इबारत पूरी कराई। समारोह में यह नजारा चर्चा का विषय बना रहा।

शपथ लेते ही बागी हो गए भाजपा समर्थित पांच बीडीसी सदस्य
अछनेरा। ब्लॉक प्रमुख के शपथ ग्रहण समारोह के बाद आयोजित विकास कार्यों संबंधी बैठक का विरोधी बीडीसी सदस्यों ने बहिष्कार कर दिया। शपथ ग्रहण के बाद जब विकास संबंधी बैठक की घोषणा की गई तो सत्तापक्ष के कई बीडीसी सदस्य विपक्षी खेमे में जा मिले। खंड विकास अधिकारी सुप्रिया मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को होने वाली विकास संबंधी बैठक कोरम पूरा न होने के कारण स्थगित कर दी गई है। सपा नेता ओपी नौहवार का कहना है कि सत्तापक्ष के पांच बीडीसी सदस्यों का भी उन्हें समर्थन प्राप्त है। सदन में प्रस्ताव पारित कराने के लिए दो तिहाई बहुमत की आवश्यकता होती है। ऐसे में वह विकास संबंधी प्रस्ताव किसी भी कीमत पर पूरा नहीं होने देंगे। वहीं, ब्लॉक प्रमुख गायत्री देवी का कहना है कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने किस तरह से बागी तेवर अपनाए हैं वह इस प्रकरण की गहनता से जांच कराएंगी। उन्होंने दो अप्रैल को होने वाली बोर्ड की बैठक में विकास संबंधी प्रस्तावों को पारित कराने का भरोसा जताया।


बरौली अहीर ब्लाक में भिड़ गए सपा के नेता
आगरा। बरौली अहीर में ब्लाक में शपथ ग्रहण के दौरान सपा के दो बड़े नेता आपस में भिड़ गए। लोगों ने बमुश्किल उनका बीचबचाव किया। बरौली अहीर ब्लाक में ब्लाक प्रमुख गीता देवी का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था। एक सपा कार्यकर्ता विशेष अतिथियों के लिए रखी गई कुर्सी पर जाकर बैठ गए। कुछ देर बात क्षेत्र के एक दूसरे नेताजी वहां पहुंच गए। उनसे पहले कुर्सी पर अकड़ कर बैठे नेताजी का मंच पर बैठना उन्हें पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा कि तुम किस हैसियत से मंच पर बैठे हो। इस पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। बाद में आए नेताजी के साथ कुछ क्षेत्रीय लोग भी आ गए और मामला गरमा गया। इस दौरान पहले गाली गलौज हुई और फिर नौबत मारपीट तक पहुंच गई। क्षेत्र के कुछ लोगों ने बमुश्किल बीचबचाव किया। मौके की नजाकत को देखते हुए कुर्सी पर बैठे नेताजी ने वहां से जाने में ही भलाई समझी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed