{"_id":"66e1567be7a3833b0b0c29fb","slug":"block-pramukh-husband-along-with-his-friends-entered-chamber-and-attacked-advocate-in-agra-case-has-been-filed-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ब्लॉक प्रमुख पति ने साथियों संग अधिवक्ता पर किया हमला, चैंबर में घुसकर पीटा; मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ब्लॉक प्रमुख पति ने साथियों संग अधिवक्ता पर किया हमला, चैंबर में घुसकर पीटा; मुकदमा दर्ज
Wed, 11 Sep 2024 02:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:59 PM IST
सार
ताजनगरी में ब्लॉक प्रमुख पति ने साथियों संग अधिवक्ता पर हमला बोल दिया। चैंबर में घुसकर पीटा। बचाने आए भाई को भी पीटा। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
anuj crime
- फोटो : iStock
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में फतेहाबाद तहसील स्थित चैंबर में घुसकर वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार पैंगोरिया पर मंगलवार को हमला कर दिया गया। आरोप ब्लॉक प्रमुख शमसाबाद के पति गजेंद्र सिंह पर है। अधिवक्ता को चैंबर से बाहर खींचकर ले गए। बचाने आए स्टांप विक्रेता भाई पर भी हमला किया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। घटना से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
फतेहाबाद निवासी सुरेंद्र कुमार पैंगोरिया मंगलवार शाम की तकरीबन शाम 3:30 तहसील स्थित अपने चैंबर में बैठे थे। उनके पास अधिवक्ता मोहन सिंह मुकदमे से संबंधित सलाह लेने आए थे। इनायतपुर निवासी गिरजा देवी शमसाबाद ब्लॉक की प्रमुख हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख के पति गजेंद्र सिंह रघुवंशी उर्फ छोटू भैया 10-12 साथियों के साथ अधिवक्ता के चैंबर में आ गए। बताया गया है कि मोहन सिंह उनके अधिवक्ता है। ब्लाक प्रमुख के पति तारीख पर आए थे। इस पर उनके अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार से सलाह लेने आए थे। यह बात गजेंद्र को बुरी लगी।
विज्ञापन
आरोप है कि गजेंद्र सिंह सुरेंद्र कुमार पैंगोरिया से अपशब्द कहने लगे। विरोध पर गालीगलौज कर दी। इसके बाद चैंबर से बाहर खींचकर ले गए। यह देखकर अधिवक्ता के भाई स्टांप विक्रेता अजय कुमार आ गए। उन्होंने भाई को बचाने का प्रयास किया। मगर, आरोपियों ने उनके सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर दिया, जिससे वो घायल हो गए। चीखपुकार मचने पर लोग जुट गए।
घटना से तहसील परिसर में अफरातफरी मच गई। आरोप है कि हमलावर 32 हजार रुपये चैंबर से लूटकर ले गए। घटना पर तहसील के अधिवक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची और दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। अधिवक्ता की तहरीर पर ब्लॉक प्रमुख पति सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसीपी फतेहाबाद अमरदीप लाल ने बताया कि आरोपी संजय और योगेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।