फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Block Chief: There will be a direct fight between SP-BJP

भाजपा सपा में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में होगी जंग, आज सकती है सूची जारी

Wed, 07 Jul 2021 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Block Chief: There will be a direct fight between SP-BJP
कासगंज। कासगंज। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को लेकर भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला है। भाजपा ने जिले में छह ब्लॉक प्रमुख पद के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। गंजडुंडवारा ब्लॉक में पार्टी ने कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। समाजवादी पार्टी आज बृहस्पतिवार को नामांकन के दिन सूची जारी कर सकती है। हालांकि ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ने के दावेदार पहले से सक्रिय हैं और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने-अपने पाले में करने की जोड़ तोड़ में जुटे हैं।
विज्ञापन

जिले में 7 ब्लॉक हैं। जिनमें कासगंज, अमांपुर और गंजडुंडवारा ब्लॉक की सीटें अनारक्षित हैं। सिढ़पुरा अनुसूचित जाति महिला, सोरों पिछड़ी जाति महिला, सहावर पिछड़ी जाति, पटियाली महिला के लिए आरक्षित है। आरक्षण के अनुसार ब्लॉक में प्रमुख पद के लिए लोग अपनी दावेदारी कर रहे हैं। भाजपा के जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने अमांपुर ब्लॉक पर उर्मिला वर्मा, कासगंज पर यशवीर सिंह राजपूत, पटियाली ब्लॉक पर आरपी सिंह चौहान, सहावर ब्लॉक पर कृष्णा राजपूत, सिढ़पुरा ब्लॉक पर कश्मीरा देवी, सोरों ब्लॉक पर उर्मिलादेवी को प्रत्याशी घोषित किया है। गंजडुंडवारा ब्लॉक पर कोई प्रत्याशी घोषित नहीं है। जिले के सभी सात ब्लॉकों में 579 क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित किए गए हैं। जो 7 ब्लॉक प्रमुखों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन

- ब्लॉक प्रमुख के चुनाव की तैयारियां हैं। अभी किसे समर्थन दिया जाएगा इस पर विचार चल रहा है। पार्टी के जो निर्देश मिलेंगे उसके अनुसार कार्य होगा। प्रत्याशियों के नाम की घोषणा बृहस्पतिवार को हो सकती है। - देवेंद्र सिंह यादव, पूर्व सांसद एवं सपा जिलाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भारतीय जनता पार्टी ने ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। छह ब्लॉकों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी पूरी मेहनत के साथ चुनाव लड़ रही है। सभी सीटों पर जीतेंगे।- केपी सिंह सोलंकी, भाजपा जिलाध्यक्ष।
आज होंगे नामांकन,विकास खंड परिसरों में तैयारियां पूर्ण
कासगंज। जिले में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया होगी। विकास खंड परिसरों में नामांकन पत्र दाखिल होंगे। प्रत्याशियों ने नामांकन के लिए कमर कस ली है। प्रशासन ने भी तैयारियां कर ली हैं। विकास खंड परिसरों में बेरीकेडिंग लगाई गई है।
सात विकास खंडों के लिए क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद का चुनाव होना है। 10 जुलाई को होने वाले मतदान व मतगणना के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन होंगे। प्रत्याशी दमखम के साथ नामाकंन करने पहुंचेंगे। सोशल मीडिया पर प्रत्याशी समर्थकों से अपील कर रहे हैं कि बड़ी संख्या में नामांकन कराने के लिए पहुंचे। इधर जिला प्रशासन ने विकास खंडों पर नामांकन के लिए काउंटर बना दिए हैं और बेरीकेडिंग करा दी है। नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होंगे और फिर दोपहर 3 बजे के बाद कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। डीएम सीपी सिंह, एडीएम एके सिंह श्रीवास्तव ने अधीनस्थों से तैयारियों की जानकारी ली है।
बृहस्पतिवार को नामांकन किए जाएंगे। ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी दोपहर तीन बजे तक अपना नामांकन दे सकेंगे। नामांकन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। - श्रवण कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत।
सात सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त
कासगंज। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने सात विकास खंडों के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए हैं। सात सहायक निर्वाचन अधिकारी को आरक्षित रखा गया है। यह अधिकारी नामांकन पत्रों की बिक्री से लेकर निर्वाचन की प्रक्रिया को संपन्न कराएंगे। इनके बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगा दी गई है।
विकास क्षेत्र- नियुक्त सहायक निर्वाचन अधिकारी
पटियाली- जिला कृषि अधिकारी सुमित चौहान।
गंजडुंडवारा- सहायक अभियंता पीडब्लूडी गोविंद सिंह।
सिढ़पुरा- जिला कृषि अधिकारी श्याम कमल सिंह।
कासगंज- सहायक अभियंता पीडब्लूडी कप्तान सिंह।
सोरों- सहायक अभियंता पीडब्लूडी एसपी सिंह।
अमांपुर- सहायक अभियंता पीडब्लूडी राजाराम मथुरिया।
सहावर- एसडीएम सहावर शिव कुमार।
हर वर्ग के लिए अलग है नामांकन पत्रों का मूल्य व जमानत की राशि
कासगज। जिला निर्वाचन अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि नाम निर्देशन प्रपत्रों का विक्रय क्षेत्र पंचायत मुख्यालय से आज भी पूर्वाह्न 11 से अपरान्ह 2 बजे तक किया जाएगा। नामांकन पत्रों का मूल्य अनारक्षित वर्ग के लिए 800 रुपये व आरक्षित वर्ग के लिए 400 रुपये है। जमानत धनराशि अनारक्षित वर्ग के लिए 5000 रुपये व आरक्षित वर्ग के लिए 2500 रुपये निर्धारित है। कोई भी प्रत्याशी अधिकतम चार नाम निर्देशन पत्र भरकर जमा कर सकता है।
संजय कुमार सिंह को प्रेक्षक नियुक्त किया
जिला मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि नगर विकास विभाग के विशेष सचिव संजय कुमार सिंह को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। वह 9 जुलाई को जनपद मुख्यालय पहुंचेंगे। उपनिबंधक कासगंज राकेश चंद्र मोबाइल नंबर 9412194347 को लाइजनिंग आफीसर तैनात किया गया है।
सदस्यों की सूची का प्रकाशन
जिला मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश सिंह में जनपद में क्षेत्र पंचायतों के निर्वाचित सदस्यों की सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। जिन्हें ब्लॉक कार्यालय पर चस्पा किया गया है।
12 जुलाई तक अवकाश निरस्त
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के निर्वाचन के दृष्टिगत 12 जुलाई तक सभी अधिकारी, कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। जिला स्तरीय अधिकारी 12 जुलाई तक किसी भी दशा में मुख्यालय न छोड़ें। अधीनस्थों के अवकाश भी स्वीकृत न करें। पूर्व स्वीकृत अवकाशों को भी निरस्त माना जाए।

मोबाइल रहेगा प्रतिबंधित
जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि 10 जुलाई को होने वाले मतदान एवं मतगणना के लिए मतदान स्थल के अंदर एवं बाहर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था रहेगी। मतदान एवं मतगणना परिसर में मतदाताओं को मोबाइल लेकर जाना प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed