{"_id":"618808558c1b9b4a8f43cf3a","slug":"blo-found-absent-in-dm-s-inspection-in-mastipur-sought-clarification-kasganj-news-agr5139479152","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्तीपुर में डीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले बीएलओ, मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्तीपुर में डीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले बीएलओ, मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
कासगंज में एक बूथ का निरीक्षण करतीं डीएम हर्षिता माथुर
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। विधानसभा चुनाव के लिए कराए जा रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत जिले में 1233 बूथों पर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मस्तीपुर में बीएलओ अनुपस्थित मिले। बीएलओ से स्पष्टीकरण मांगा है।
विशेष अभियान के दौरान जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने गंजडुण्डवारा के प्राथमिक विद्यालय मोहल्ला मंसूर, हरनारायण इंटर कालेज के पोलिंग बूथों को चैक किया। यहां बीएलओ और पदाभिहित अधिकारी उपस्थित मिले। पटियाली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ग्राम मस्तीपुर के पोलिंग बूथ के निरीक्षण में बीएलओ गैरहाजिर मिले।
जिलाधिकारी ने संबंधित बीएलओ का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। ग्राम मस्तीपुर के मुख्य प्रवेश द्वार पर चौड़ी नाली है इस पर रैंप बनवाने के लिए ग्राम प्रधान को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कासगंज के केए कालेज तथा श्रीगणेश इंटर कालेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।